शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी की पूरी 

None 2024-02-20 22:33:27
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी की पूरी 

परीक्षा केंद्र में लापरवाही देखी गई तो कार्यवाही की जाएगी

मुरादाबाद,(Shah Times)। पूरे प्रदेश के साथ ही मुरादाबाद जनपद में भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी, परीक्षाओं को शांतिपूर्ण माहौल में और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग ने भी अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयाइयों को अंतिम रूप देने के लिए शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित पंचायत भवन सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित हुई,जिसमें बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापको और परीक्षा प्रभारियों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही उनको जिम्मेदारियां सौंपी गई।मुरादाबाद जनपद के 110 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी।

https://twitter.com/DMMoradabad/status/1759905216793850042?t=_ZILjAlxMTGuc0NA5denZA&s=19

 यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में लगभग 42772 और और यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में लगभग 38918 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जो परीक्षा में सम्मिलित होंगे, हाई स्कूल और इंटर दोनों को मिलाकर कुल 81690 परीक्षार्थी पंजीकृत है जो परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद, एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया, राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रधानाचार्य श्याम कुमार के साथ सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दुबे ने किया।

 बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  हेमराज मीणा एवं जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा की सभी परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए बैठक में उपस्थित सभी लोग अपना सहयोग दें, साथ ही परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही देखी गई तो कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण माहौल में और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए हम सभी को कार्य करना है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर