गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल-2023’

None 2023-10-28 10:37:36
‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल-2023’

Report By: Mo Faheem 'Tanha'

धामी ने स्वर्गाश्रम यमकेश्वर में फेस्टिवल का किया शुभारंभ

सीएम ने जनपद पौड़ी की 422.44 लाख की 3 योजनाओं का किया लोकार्पण

स्थानीय सभ्यता एवं परम्पराओं को विश्व में प्रदर्शित करने कीपहल- धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने स्वर्गाश्रम, यमकेश्वर, पौड़ी में ‘दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल - 2023’ (‘The Beatles and the Ganga Festival–2023) का शुभारंभ किया। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने जनपद पौड़ी की रू. 422.44 लाख की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में रू0 224 लाख की लागत से स्वर्गाश्रम में जानकी सेतु से परमार्थ निकेतन तक आस्था पथ निर्माण कार्य। रू. 48.03 लाख की लागत से गंगा पदयात्रा के अंतर्गत चार धाम (Char Dham) पौराणिक हरिद्वार-बद्रीनाथ (Haridwar-Badrinath) पैदल मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रेलिंग कार्य एवं रू. 150.41 लाख की लागत से क्षतिग्रस्त वेद निकेतन घाट की मरम्मत कार्य, आपदा राहत बचाव कार्य हेतु हेलीपैड एवं पार्किंग निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा की विभिन्न विकास योजनाएं का प्रशिक्षण करवा उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किए जाने की बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड (Devbhoomi Uttarakhand) विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर आगे बढ़ रहा है। दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल (The Beatles and the Ganga Festival) का आयोजन भारतीय संस्कृति के विभिन्न घटकों योग, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, कला, प्रतिष्ठित परम्पराओं आदि को उत्सव के रूप में मनाने का एक प्रयास है। तथा स्थानीय सभ्यता एवं परम्पराओं को विश्व में प्रदर्शित करने की एक पहल है। फेस्टिवल के माध्यम से उत्तराखंड (Uttarakhand) को एक नई ऊर्जा मिलेगी, एवं माँ गंगा के आशीर्वाद से अपनी लोक संस्कृति को वैश्विक स्तर पर फैला सकेगें।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है। वो दिन दूर नहीं जब हमारा देश पुनः ‘विश्व गुरु’ पद पर आरूढ़ होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ (Ek Bharat – Shrestha Bharat) और ‘आत्मनिर्भर’ भारत की भावना को मजबूत करते हुए सामाजिक, आर्थिक एवं संवैधानिक एकीकरण का कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अनावश्यक और पुराने कानूनों से छुटकारा पाया है

इस दौरान कार्यक्रम में मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई, परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती महाराज, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ अपूर्वा पांडे, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावाः रेनू बिष्ट

विधायक रेनू बिष्ट (Renu Bisht) ने कहा कि दि बीटल्स एण्ड दि गंगा फेस्टिवल से क्षेत्र वासियों का मनोबल बढ़ा है। इस आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा एवं इस महत्वपूर्ण स्थान को एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन, धार्मिक स्थलों का निरंतर विकास हो रहा है। आज उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का काम कर रहा है।

https://shahtimesnews.com/much-talked-about-sting-case-cbi-served-notice/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर