गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट को बैठने की इजाजत न देना सबसे बड़ी धांधली

None 2024-06-02 12:17:51
उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट को बैठने की इजाजत न देना सबसे बड़ी धांधली

कांग्रेस के सीनियर नेता तथा पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि बताया जा रहा है कि मतगणना में इस बार सहायक चुनाव अधिकारी- एआरओ की टेबल के सामने उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट को बैठने की इजाज़त नहीं दी जा रही है

नई दिल्ली( Shah Times) । कांग्रेस के सीनियर नेता तथा पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि बताया जा रहा है कि मतगणना में इस बार सहायक चुनाव अधिकारी- एआरओ की टेबल के सामने उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट को बैठने की इजाज़त नहीं दी जा रही है और यदि यह सच है तो यह इस चुनाव की सबसे बड़ी धांधली है।उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव वह कई बार लड़ चुके हैं।

https://twitter.com/ajaymaken/status/1796965644816302160?t=z2O5591RGFA8NAUJ8wluGA&s=19

हमेशा एआरओ के सामने उम्मीदवारों के काउंटिंग एजेंट मौजूद रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस पर ध्यान देगा और इस व्यवस्था को बरकरार रखेगा।अजय माकन ने कहा 'एआरओ टेबल पर 'उम्मीदवार के गणना एजेंटों' को पहली बार अनुमति नहीं दी जा रही है। मैं पहले भी 9 लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुका हूं और यह पहली बार हो रहा है।

”उन्होंने कहा “अगर यह सच है तो यह कथित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम धांधली से भी बड़ा मामला है। मैं इस मुद्दे को सभी उम्मीदवारों के संज्ञान में ला रहा हूं। मुझे आशा है कि चुनाव आयोग इसे जल्द ही सुधार लेगा।”

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर