शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भाजपा को 2024 में सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति

None 2023-10-23 11:46:28
भाजपा को 2024 में सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि 2024 में भाजपा (BJP) को सत्ता से हटाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।

केजरीवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों के लोग अक्सर अपने इलाके में गुंडागर्दी, गाली गलौंज करते हुए देखे जाते हैं इसलिए लोग उनको पसंद नहीं करते हैं। हमारी पार्टी के वालेंटियर्स बहुत शरीफ लोग हैं। आम आदमी पार्टी की यही पहचान है।

समाज के अंदर हो रहा ध्रुवीकरण

उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव आ रहा है। देश के लोगों ने 2014 और 2019 में भाजपा BJP)बहुत भारी बहुमत देकर जिताया था। ये लोग चाहते तो देश को जबरदस्त तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते थे, लेकिन आज देख रहे हैं कि देश में चारों तरफ माहौल बहुत खराब हो गया है। लोगों के बीच आपस में लड़ाई झगड़े होने लगे है। इससे पहले, समाज के अंदर इतना जबरदस्त ध्रुवीकरण कभी नहीं देखा गया था। इतने लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट कभी नहीं देखा गया। कहीं पर भी शांति नजर नहीं आती है। अगर शांति नहीं होती है तो देश तरक्की नहीं कर सकता। इस वक्त देश का कोई भी तबका इनसे खुश नहीं है। सभी दुखी है। इन्होंने देश की अर्थव्यवस्था समेत सभी चीजों का बेड़ा गर्क कर दिया है।

नोटबंदी 2016 से भारत की अर्थव्यवस्था 10 साल पिछड़ी

दिल्ली सीएम ने कहा कि 2024 में इनको सत्ता से हटाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। देश तभी तरक्की करेगा। इन्होंने जो निर्णय लिए, किसी को कुछ समझ नहीं आता है कि क्यों ये निर्णय लिए। ये निर्णय लेते हैं या फिर इनकी जगह कोई और निर्णय लेता है। जब नोटबंदी हुई थी, तब कई सारी अफवाहें भी चली थीं कि बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है। करीब 30-30 फीसदी कमीशन लेकर नोट बदले जा रहे हैं। आम जनता तो लाइनों में लगी है, लेकिन बड़े-बड़े लोगों के पिछले दरवाजे से नोट बदले जा रहे हैं। सात साल भी नहीं पूरे हुए और इन्होंने दो हजार रुपए के नोट भी बंद कर दिए। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि ये दो हजार रुपए के नोट क्यों लाए थे? इस तरह की नोटबंदी पूरी दुनिया के किसी भी देश में नहीं देखी गई। वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी से भारत की अर्थव्यवस्था कम से कम 10 साल पिछड़ गई है। लोगों के काम धंधे, फैक्ट्रियां, व्यापार बंद हो गए।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारीयों को नुकसान

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का व्यापारी दुखी है और सभी कहते हैं कि पहले व्यापार ठीक चला करता था। अब तो व्यापार का भट्ठा बैठ गया है। इन्होंने पहले नोटबंदी की और फिर जीएसटी ले आए। जीएसटी बहुत ही जटिल है, किसी को समझ में नहीं आता है। सभी बड़े-बड़े उद्योगपतियों के पीछे ईडी-सीबीआई (ED-CBI) लगा रखे हैं। पिछले कुछ सालों में 12 लाख बड़े अमीर और व्यापारी भारत की नागरिकता छोड़कर विदेश जाकर वहां की नागरिकता ले ली है। यह बहुत ही गंभीर बात है। एक तरफ हम कहते हैं कि विदेशी निवेश चाहिए और हमारे देश का निवेश बाहर जा रहा है।

देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तीन सबसे बड़े मुद्दे

केजरीवाल ने कहा कि देश के सामने आज महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं। मेरी सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि हमें खूब मेहनत करनी होगी। अभी तक लोग कहते थे कि विकल्प नहीं है। लेकिन अब इंडिया गठबंधन को सभी लोग एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। जब से इंडिया गठबंधन (INDIA alliance) बना है, मेरे पास बहुत सारे लोगों के मैसेज आए हैं कि अगर इंडिया गठबंधन (INDIA alliance) टिक गया, तो 2024 में इनकी सरकार नहीं बनने वाली है।

https://shahtimesnews.com/closing-meat-shops-in-the-name-of-festivals-is-an-anti-constitutional-act-shahnawaz-alam/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर