शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अमरूद और अमरूद की पत्तियों से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे

None 2024-09-11 12:06:07
अमरूद और अमरूद की पत्तियों से शरीर को मिलते हैं अनेक फायदे

अमरूद खाने से आपकी स्किन अल्ट्रा वायलेट किरणों के हानिकारक प्रभाव से बच सकती है। इससे पिग्मेंटेशन की भी परेशानी से भी निजात मिल सकता है।

शाह टाइम्स। अमरूद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतने ही इसके फायदे भी होते हैं। अमरूद ही नहीं बल्कि अमरूद की पत्तियां भी शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक होती है। चाहे आप इसका जूस पिएं या कच्चा खाएं, यह फल आपकी त्वचा को हेल्दी और शाइनी बनाने से लेकर समय से पहले नजर आने वाली एजिंग साइन रोकने तक में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं अमरूद से होने वाले फायदे।

अमरूद के पत्तों के कई फायदे हैं, जैसे -पत्तियों को उबालकर पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा, अमरूद की चाय हमारी आंखों की रोशनी मजबूत रखती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। वहीं, पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, अगर आप इसे अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो यह आपकी त्वचा पर जादू की तरह काम कर सकती है। जी हां, आपने सही सुना अमरूद आपकी त्वचा के लिए सुपरफूड का काम करता है।

अमरूद से त्वचा को मिलने वाले फायदे

अमरूद खाने से आपकी स्किन अल्ट्रा वायलेट किरणों के हानिकारक प्रभाव से बच सकती है। इससे पिग्मेंटेशन की भी परेशानी से भी निजात मिल सकता है।

अमरूद के पोषक तत्व आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से लड़ते हैं। जिससे आपकी त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां और नहीं पड़ती हैं और फाइन लाइन भी नहीं उभरती हैं।

इसके अलावा अमरूद की पत्ती और फल में विटामिन ए, बी, सी और पोटेशियम से भी भरपूर होते हैं. जो कि एक डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करते हैं।

अगर आपकी त्वचा मुंहासों और काले धब्बों से परेशान है, तो रोजाना अमरूद के पत्तों का पेस्ट बनाकर फेस पर अप्लाई करें। इससे आपके डार्क स्पॉट कुछ दिन में हल्के पड़ने लग जाएंगे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर