गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

वर्ल्ड कप से पहले टॉप वनडे टीम रैंकिंग की होड़ हुई तेज

None • 2023-09-18 16:00:28
वर्ल्ड कप से पहले टॉप वनडे टीम रैंकिंग की होड़ हुई तेज

पाकिस्तान एशिया कप 2023 में जल्दी बाहर होने और फाइनल में श्रीलंका पर भारत की अजीम फतेह के बावजूद नंबर 1 पर बरकरार है

दुबई। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) मेंस क्रिकेट विश्व कप (world cup) की शुरुआत से पहले नंबर एक वनडे टीम बनने की होड़ अगले कुछ दिनों में तेजी आयेगी। एशिया कप (Asia cup) हालांकि खत्म हो गया है।

पाकिस्तान एशिया कप 2023 (Asia cup 2023) में जल्दी बाहर होने और फाइनल में श्रीलंका (sri lanka) पर भारत (India) की अजीम फतेह के बावजूद नंबर 1 पर बरकरार है। साउथ अफ्रीका (South Africa) से सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने का मौका गंवा दिया।

ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian Team) श्रृंखला में 2-0 से आगे थी, इससे पहले मेजबान टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर रविवार को श्रृंखला जीत ली।

आईसीसी (ICC) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनल से पहले बंगलादेश (Bangladesh) से हार से भारत की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने की संभावना कम हुई और यहां तक कि श्रीलंका (sri lanka) के खिलाफ सिर्फ छह ओवर में मिली रिकॉर्ड-तोड़ जीत भी भारतीय टीम (Indian team) को शीर्ष पर नहीं पहुंचा सकी।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

भारत मौजूदा समय में दूसरी रैंकिंग पर है और यदि 22 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया (Australia) पर घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर लेता है तो वह रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने की स्थिति में आ सकता है। यदि भारत आस्ट्रेलिया से पहला वनडे जीत जाता है तो वह पाकिस्तान (Pakistan) को पछाड़कर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में नंबर एक टीम बन जाएगा।

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम एशिया कप में शानदार जीत दर्ज चुकी है। मेजबान टीम अगले हफ्ते शुक्रवार तक वह मोहाली में पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराकर नंबर 1 स्थान पर पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस (pat cummins) की टीम के खिलाफ भारत की आगामी तीन मैचों की श्रृंखला यह तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है कि कौन सी टीम नंबर एक रैंकिंग के साथ विश्व कप में प्रवेश करेगी। यदि भारत (India) ऑस्ट्रेलिया (Australia) से श्रृंखला हार जाता है, तो पाकिस्तान विश्व कप के लिए शीर्ष क्रम की टीम बनी रहेगी। इसके उलट ऑस्ट्रेलिया से 3-0 की हारता है तो भारत तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा और ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका ( South Africa) से सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) (मौजूदा रैंकिंग 3) अब विश्व कप की शुरुआत में नंबर एक रैंकिंग वाली टीम बनने की स्थिति में नहीं है। विश्व कप (World Cup) में नंबर एक टीम बनने के लिए उन्हें भारत के साथ सीरीज में उसका सुपडा साफ करना जरुरी होगा। हालाँकि, अगर ऑस्ट्रेलिया (Australia) सीरीज के पहले दो मैज जीत जीतता है तो भी उसे कम से कम अंतिम वनडे तक रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के लिए उसे तीसरा मैच भी भारत को हराना जरुरी होगा।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर