गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

देश को आज मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेन, PM Modi करेंगे उद्घाटन, जानिए रूट और टाइमिंग

None 2024-08-31 11:16:38
देश को आज मिलेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेन, PM Modi करेंगे उद्घाटन, जानिए रूट और टाइमिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

शाह टाइम्स।  देश में इस समय 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो 280 से अधिक जिलों को आपस में जोड़ती हैं। मोदी सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रही है। देश को आज यानी शनिवार, 31 अगस्त को 3 नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत ट्रेन मेरठ से लखनऊ, चेन्नई से नागरकोइल और मदुरै से बेंगलुरु के बीच चलेंगी। बता दें कि वंदे भारत की शुरुआत पहली बार 15 फरवरी, 2019 को मेक इन इंडिया के तहत की गई थी।

लखनऊ से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस रोजाना चलेगी। इस ट्रेन में चेयरकार का किराया 1500 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। इस ट्रेन का टाइमटेबल और शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के लिये दक्षिणी रेलवे डिविजन में डॉ MGR चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन और मदुरै जंक्शन पर औपचारिक समारोह आयोजित किए जाएंगे। नई ट्रेनों की नियमित सेवाएं 2 सितंबर से शुरू की जाएंगी। नागरकोइल की ट्रेन को केवल उद्घाटन के दिन डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर से होगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर ट्रेन (20627/20628) में 16 कोच होंगे। ट्रेन नंबर 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह उसी दिन दोपहर 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में लगभग 1 घंटे की बचत करने में मदद करेगी। इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनें क्रमशः 2 घंटे से अधिक और लगभग 1 घंटे 30 मिनट की बचत करके यात्रा तय करेंगी। ये नई वंदे भारत ट्रेनें क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का विश्व स्तरीय साधन प्रदान करेंगी और तीन राज्यों- उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की यात्रा को पूरा करेंगी। इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरूआत नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यवसाय और छात्र समुदाय की जरूरतों को पूरा करने के लिए रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत करेगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर