गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुल्क की सबसे बुलंद आवाज

None 2023-10-05 07:32:39
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुल्क की सबसे बुलंद आवाज

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार के खिलाफ संजय सिंह देश की सबसे बुलंद आवाज हैं और यही इनको बर्दाश्त नहीं हो रहा था।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ देर रात घर जाकर उनके परिवार से मुलाकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी को यह गलतफहमी है कि इन गिरफ्तारियों से हम डर और झुक जाएंगे। हम इससे डरने-झुकने वाले लोग नहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिंह का सारा घर छान मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी उनको गिरफ्तार किया गया। उन्होंने सिंह के परिवार के साथ कुछ देर तक बात की और भरोसा दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अगर हम इन लोगों की तरह बेइमान हो जाएं, तो हमारी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। हम कट्टर ईमानदार हैं और इसी वजह से ये सारी समस्याएं आ रही हैं। इनकी सबसे बड़ी दुखती रग यही है कि ये सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचारी हैं। इन लोगों के पास हमारी ईमानदारी का काउंटर नहीं है। इन्होंने हमें बदनाम करने की खूब कोशिशें कीं।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1709602386388685157?t=zCeAgCesGAJjjYMtjPuEOw&s=19



उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से इन्होंने तथाकथित शराब घोटाले का एक नया राग अलापना चालू किया है। इस शराब घोटाले के उपर ये एक हजार से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुके हैं। पता नहीं कितने लोगों को गिरफ्तार भी कर चुके हैं। ये कहते हैं कि 100 करोड़ रुपए का ये घोटाला है, लेकिन इतनी रेड मारने के बाद भी इनको एक चवन्नी भी नहीं मिली है। इनको कहीं कोई पैसा नहीं मिला है।

केजरीवाल ने कहा कि श्री सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इस देश की सबसे बुलंद आवाज हैं। श्री मोदी सिर से पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि आजाद भारत के सबसे भ्रष्टाचारी प्रधानमंत्री अगर कोई है तो वह श्री मोदी हैं। कल जब इनकी सरकार नहीं रहेगी और इनके कारनामों की जांच की जाएगी, तब पता चलेगा कि इन्होंने कितना भ्रष्टाचार किया है। पहले श्री सिंह को संसद से निलंबित करवाया और आज बिल्कुल गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार करा लिया।

केजरीवाल ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है, तब से वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। उनको लग रहा है कि अगर ये गठबंधन सफल हो गया, जो कि सफल होगा, तो फिर श्री मोदी बुरी तरह से हार रहे हैं। इसी बौखलाहट का भी यह नतीजा है कि आज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 2024 के चुनाव तक बहुत लोग गिरफ्तार होंगे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह एक शेर हैं, वो घबराने वाले नहीं हैं।

वहीं, गिरफ्तारी से पहले सांसद सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि मोदी की सरकार के भ्रष्टाचार और अडानी के महाघोटाले के खिलाफ लगातार बोलता रहा हूं। ईडी में अडानी के घोटाले के खिलाफ कई शिकायतें भी की लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज अचानक ईडी हमारे घर पहुंच गई और दिन भर छापेमारी की। सारी जांच के बाद भी कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है, लेकिन हम लोग आम आदमी पार्टी के सिपाही हैं। हम श्री मोदी से कहना चाहते हैं कि आप चुनाव बुरी तरीके से हार रहे हैं और यह आपकी हार और हताशा का संकेत है। यह इस बात का उदाहरण है कि एक कायर और डरपोक प्रधानमंत्री किस तरह से जुर्म और तानाशाही करके लोगों को जेल जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहता है।

The country's loudest voice against corruption

Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister, Arvind Kejriwal , Sanjay Singh ,loudest voice in the country against the corruption , Prime Minister ,Narendra Modi , Shah Times

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर