गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

शेरनी सोना के 3 शावको की मौत प्रशासन की लापरवाही का नतीजा

None • 2023-07-12 16:24:10
शेरनी सोना के 3 शावको की मौत प्रशासन की लापरवाही का नतीजा

इटावा लॉयन सफ़ारी में तीन शावकों की दुखद मौत की ज़िम्मेदारी तत्काल हो निर्धारित देखरेख में लापरवाही बरती गयी न तो प्रक्रिया का पालन किया गया

इटावा। इटावा लायन सफारी में तीन शावको की मौत से खिन्न समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सफारी प्रबंधन को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा कि शावकों की मौत सफारी प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है और ऐसे अनुभवहीन और अदक्ष नेतृत्व को बदले जाने की जरूरत है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया “ इटावा लॉयन सफ़ारी में तीन शावकों की दुखद मौत की ज़िम्मेदारी तत्काल निर्धारित हो। अनुभवहीन-अदक्ष नेतृत्व को बदला जाए क्योंकि गर्भवस्था की पूर्वसूचना के बाद भी देखरेख में लापरवाही बरती गयी। न तो प्रक्रिया का पालन किया गया, न आईवीआरआई बरेली (IVRI Bareilly) व सीजेडए को बताकर पोस्टमार्टम व अंतिम क्रिया हुई।”

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1678785731412774913

सपा प्रमुख ने उस समय ट्वीट किया जब सफारी प्रबंधन सफारी में तीन शावको की मौत को छुपाने में जुटा हुआ था। इटावा सफारी पार्क में छह जुलाई को दोपहर एक बजकर 53 पर सोना नामक शेरनी ने पहली दफा एक शावक को जन्म दिया जिसके बाद करीब 77 घंटे तक शेरनी बच्चों को जन्म देती रही है इसी कड़ी में पांच बच्चों का जन्म हुआ लेकिन इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई । सफारी प्रबंधन ने हालांकि तीन शावकों की मौत की पुष्टि नहीं की है जबकि पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज गुप्ता (Dr Manoj Gupta) इस बात की तस्दीक की कि उन्होंने इटावा सफारी पार्क में 3 शावको का पोस्टमार्टम कराया है। सफारी सूत्र बताते हैं कि इटावा सफारी पार्क (Etawah Safari Park) की नई निदेशक दीक्षा भंडारी ने चार जुलाई को पदभार ग्रहण किया और वह सात जुलाई को अवकाश पर चली गई हैं जो 13 जुलाई तक अवकाश पर है।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विश्व प्रसिद्ध लायन सफारी की स्थापना करवाई है लेकिन वन और सफारी अधिकारी जानबूझकर के सफारी को बर्बाद करने पर अमादा है, तीन शावकों की मौत को छुपाना बड़ा गंभीर अपराध बनता है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष ममता संजीव दुबे ने कहा कि दो शावक तो मृत ही पैदा हुए थे। दो काफी कमजोर थे। उनमें से भी एक को बचा लिया गया है। सबसे पहला शावक भी स्वस्थ है। डॉक्टरों की निगरानी में लगातार पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी गई। हमारी पहली कोशिश ये है कि शेरनी स्वस्थ रहे और बचे हुए दोनों शावक भी। उसके बाद जो इतनी लंबी प्रसव प्रक्रिया चली, उसके बारे में अध्ययन हो, तभी आगे कुछ कहा जा सकता है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर