(शाह टाइम्स) विदेश घूमना हर किसी का सपना होता है, लेकिन जब बजट की बात आती है तो ज़्यादातर लोग इस ख्वाहिश को दबा लेते हैं। खासकर मिडिल क्लास परिवारों के लिए विदेश यात्रा एक महंगा सौदा लगती है। लेकिन अब ये सोचना ज़रूरी नहीं है कि विदेश घूमना सिर्फ अमीरों का सपना है। अगर थोड़ी सी प्लानिंग और सही जानकारी हो, तो महज 20,000 रुपये में भी विदेश यात्रा की जा सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां कम खर्च में भी शानदार इंटरनेशनल ट्रिप की जा सकती है। यहां आप न सिर्फ नई संस्कृतियों को जान सकते हैं, बल्कि वहां के स्वादिष्ट खाने, खूबसूरत नज़ारों और लोकल मार्केट्स का भी भरपूर मज़ा उठा सकते हैं।
वियतनाम – बजट ट्रैवलर्स का पसंदीदा देश
अगर आप कम बजट में विदेश घूमने की सोच रहे हैं, तो वियतनाम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
क्या खास है वियतनाम में?
भारत के एक रुपये की कीमत लगभग 295 वियतनामी डोंग के बराबर होती है, जिससे भारतीय पर्यटकों के लिए यह जगह काफ़ी किफायती हो जाती है।
यहां के खूबसूरत समुद्र तट, ऐतिहासिक स्थल, स्ट्रीट फूड और लोकल संस्कृति दिल जीत लेती है।
अगर आप स्मार्ट तरीके से ट्रैवल करें, बजट होटलों में ठहरें और लोकल फूड का आनंद लें, तो 20,000 से 25,000 रुपये में भी 4-5 दिन का ट्रिप संभव है।
अगर थोड़ा बड़ा बजट हो, तो 60,000 से 1.2 लाख रुपये तक में 7 से 10 दिन की यात्रा आराम से की जा सकती है।
क्या-क्या करें वियतनाम में?
हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में ऐतिहासिक स्थलों की सैर करें।
हलोंग बे की बोट क्रूज़ यात्रा करें।
लोकल मार्केट्स में खरीदारी और स्ट्रीट फूड का मज़ा लें।
ट्रेकिंग और नेचर वॉक का अनुभव लें।
क्यों चुनें बजट इंटरनेशनल ट्रिप्स?
कम खर्च में यादगार अनुभव मिलते हैं।
नई संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका मिलता है।
अंतरराष्ट्रीय यात्रा का अनुभव आत्मविश्वास बढ़ाता है।
ये रहे कुछ देश जहा काम बजट में घूम सकते है
खासियत:
भारतीय रुपये के मुकाबले वियतनामी डोंग बहुत कमजोर है।
लोकल स्ट्रीट फूड, सस्ते होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट आपको बजट में रहने में मदद करते हैं।
बजट:
4-5 दिन की ट्रिप – लगभग ₹20,000-25,000
प्रमुख स्थान: हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, हलोंग बे
खासियत:
भारत से पास है, फ्लाइट के अलावा बस या ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं।
भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती।
बजट:
5-6 दिन की ट्रिप – ₹15,000-25,000
प्रमुख स्थान: काठमांडू, पोखरा, लुंबिनी, नागरकोट
खासियत:
शांत और प्रकृति से भरपूर देश।
भारत से जमीन के रास्ते प्रवेश आसान और किफायती।
बजट:
4-5 दिन की ट्रिप – ₹20,000-30,000
प्रमुख स्थान: पारो, थिम्फू, पुनाखा
खासियत:
भारत के बेहद करीब और सस्ता देश।
समुंदर, ऐतिहासिक मंदिर और वाइल्डलाइफ सफारी का अद्भुत मिश्रण।
बजट:
4-5 दिन की ट्रिप – ₹25,000-30,000
प्रमुख स्थान: कोलंबो, कैंडी, सिगिरिया, गॉल
खासियत:
हनीमून और बीच वेकेशन के लिए लोकप्रिय।
अगर ऑफ-सीजन में जाएं और सस्ते होटल चुनें तो किफायती बन सकता है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।