शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू

None 2023-07-28 22:02:41
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू

मास्टर ट्रेनर के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला आयोजित

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ.वी.षणमुगम भी हुए शामिल

वोटर जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ने पर दिया बल

रिपोर्ट- मौ. फहीम ‘तन्हा’

देहरादून। चुनाव आयोग ने राज्य में भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.षणमुगम की उपस्थिति में शुक्रवार को आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मद्देनजर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा वित्तीय व्यय निगरानी, ईवीएम-वीवीपीएटी, ईआरओ नेट, आईटी एप्लीकेशन, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, एमसीएमसी पेड न्यूज, चुनाव सामग्री तथा ई रोल पर विस्तार से प्रशिक्षण, प्रश्नोत्तरी एवं विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.वी षणमुगम ने कहा कि राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर को अपने प्रशिक्षण व अनुभवों का लाभ धरातल पर निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मियों तक भी पहुंचाना होगा। इस दिशा में प्रभावी समन्वय से टीम भावना के साथ कार्य करने की जरूरत है। मतदाताओं में जनजागरूकता बढ़ा कर मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाया जाना चाहिए। स्वीप के माध्यम से वोटर जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की उन्होंने जरूरत बतायी। युवाओं को विशेषरूप से इस अभियान से जोड़े जाने पर भी उन्होंने बल दिया।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-28-july-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 28 July 23 E-PAPER 

प्रशिक्षण शिविर में प्रताप शाह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनमोहन मैनाली, तंजीम अली, वित्त नियंत्रक निर्वाचन, असलम, मो. मुस्तफा खान, जिला पंचायत राज अधिकारी टिहरी गढ़वाल, मनीष जुगरान, तकनीकी निदेशक राज्य सूचना , सचिवालय, रवि बिजारनिया, उप निदेशक सूचना एवं मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड ने प्रतिभाग किया।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर