गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बेरोज़गार नौजवान, महिलाओ की सुरक्षा,गन्ना किसानो, व्यापारी के मुद्दे पर फेल है सरकार

None 2023-12-21 23:49:33
बेरोज़गार नौजवान, महिलाओ की सुरक्षा,गन्ना किसानो, व्यापारी के मुद्दे पर फेल है सरकार

बलात्कारी जन पार्टी है बीजेपी जहाँ बलात्कार के आरोपी को जेल जाने तक विधायक बनाये रखा

देवबन्द।आज दूसरे दिन ‘‘यू.पी.जोड़ो यात्रा’’ सहारनपुर में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व असगरया मदरसा, कोरला,देवबन्द दारूल ऊलम, हनुमान चौक से होते हुए गोपाली जाकर यात्रा समाप्त हुई।

यात्रा मार्ग पर आम नागरिकों, नौजवानों, किसानों के द्वारा मिला अपार जनसमर्थन कांग्रेस का प्यार,मोहब्बत, भाईचारे का संदेश लेकर ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ को प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय को यात्रा के दूसरे दिन सहारनपुर के विभिन्न स्थानों पर जनता का भरपूर समर्थन मिला। कई जगह पार्टी कार्यकर्त्ताओ लोग घरो, दुकानों से निकल कर स्वागत किया। रास्ते में क्षत्रिय समाज के लोगों ने स्वागत किया महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

देवबन्द दारूल ऊलम में नुक्कड़ बैठक में स्थानीय समस्याओं को सुनते हुए महिला सुरक्षा के प्रश्न पर कहा -‘‘ बीजेपी बलात्कारी जन पार्टी है जो सोनभद्र विधायक को बालिका के बलात्कार के दोषी को विधायक तब तक बनाए रखा जब तक जेल नहीं गए।’’

किसानो के सवाल पर कहा-‘‘2022 में किसानो की फसल का दुगना दाम देने को कहा आज 2023 समाप्त हो रहा है दूगना देने को कौन कहे आज गन्ना किसानो का हजारो करोड़ बकाया नही दे पाई सरकार, वही मंहगाई से उनके खेती किसानी में खाद्य बीज, यूरिया इत्यादि के दाम दोगुने बढ गये तो आम नागरिक परेशान है।कांग्रेस प्रवक्ता संजीव सिंह ने बताया-‘‘ पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओ का बढता हुजूम इस बात का इशारा कर रही है कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचते तक यह यात्रा एक बड़े परिवर्तन का द्योतक बनेगी।’’

आज की यात्रा में अजय राय  का स्वागत करने घरों से निकली।राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, पूर्व विधायक पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व मंत्री शायन मसूद, नोमान मसूद, हमजा मसूद,संगठन, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, उपाध्यक्ष मकसूद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, महासचिव सचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव ओम प्रकाश ओझा महासचिव विवेकानंद पाठक महासचिव कुमुद गंगवार, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर प्रमोद कुमार पाण्डेय, चेयरमैन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शाहनवाज आलम,  प्रदेश प्रवक्ता डाक्टर राहुल राजभर, अंशू अवस्थी, पुनीत पाठक, सचिन रावत, अभिमन्यु त्यागी, राजकुमार मौर्य, देवेन्द्र निषाद-देवेन्द्र कश्यप (फिशरमैन कांग्रेस) प्रवक्ता तमजीद, राजकुमार मौर्य, विजय पाण्डेय. जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर