गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत जोड़ों न्याय यात्रा का संदेश ही कवि प्रदीप के जीवन का संदेश:अविनाश पांडे

None 2024-02-07 13:26:59
भारत जोड़ों न्याय यात्रा का संदेश ही कवि प्रदीप के जीवन का संदेश:अविनाश पांडे

                                 

राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर साथ जुड़ने और चलने की जरूरत: अविनाश पांडे

कवि प्रदीप का जीवन प्रेम और मानवता का संदेश है :अजय राय

कविता पाठ और वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरूआत

लखनऊ,(Shah Times)। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम " ज्योत से ज्योत जलाते चलो " कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सत्यनारायण पटेल, तौकीर आलम एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य पी एल पुनिया एवं कवि प्रदीप की पुत्री मेतुल प्रदीप ने दीप प्रज्वलन कर किया, कार्यक्रम में कवियों के द्वारा कविता पाठ कर प्रेम भाईचारा और मानवता का संदेश दिया गया, यह कार्यक्रम 6 फरवरी से 12 तक चलेगा और इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनपद मुख्यालयों और ब्लाक, मंडल पर बाजारों में सांस्कृतिक/कल्चरल कार्यक्रमों/Activity के माध्यम से श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के न्याय के उद्देश्य को आम जनमानस को बताने का काम करेंगें।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1754913133423099988?t=t-SnRSEGW3RVhYsdk_xwNg&s=19

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में आज से " ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम" की शुरुआत करते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश से अविनाश पांडे जी ने कहा की राहुल गांधी देश में मानवता प्रेम भाईचारा के संदेश को लेकर चल रहें हैं, जहां एक तरफ बीजेपी और आरएसएस दिन रात देश में जहर घोलकर देश को पीछे ले जाना चाहते हैं वहीं श्री राहुल गांधी इस देश की एकता और अखंडता के लिए पूरे देश में एक अलग जगह रहे हैं, ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के संविधान को बचाने के लिए और उसके महत्व को बरकरार रखने के लिए साथ चले और समर्थन दें।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श अजय राय ने कहा की कभी प्रदीप ऋषि कवि थे उनके जीवन का सार प्रेम, मानवता और भाईचारा को समर्पित था आज वही विचार और संदेश श्री राहुल गांधी पूरे देश में फैला रहे हैं, हम सब मजबूती से डटकर श्री राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, पूरा उत्तर प्रदेश सहित देश का एक-एक व्यक्ति इस बात को समझ रहा है कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो उनके अधिकारों के लिए लड़ रही है, जनता भाजपा के जहर जाल को समझ चुकी है। 2024 में भाजपा की विदाई तय है हम सबको डटकर इन तानाशाहों को सत्ता से बाहर करना है,

कार्यक्रम में प्रख्यात कवि जनों ने गीत " दूर हटो ए दुनिया वालों

हिंदुस्तान हमारा है " और" इंसाफ की डगर बच्चों दिखाओ चलके " जैसे गीतों के माध्यम से सुर संगम का समां बांधा, कविता पाठ के इस सुर सागर से हाल में बैठे सभी लोग भाव विभोर होकर गुनगुनाने लगे, और तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंज उठा, कार्यक्रम में कवि प्रदीप पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गईं, और वंदे मातरम के नारे से सभी ने करतल ध्वनि के साथ कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया।

अंशू अवस्थी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में शुरू हो रहे इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में सांस्कृतिक/कल्चरल गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य और श्री राहुल गांधी के द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के जो पांच न्याय हैं उनके बारे में विस्तार से बताया जायेगा, ये पांच न्याय - युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, आर्थिक न्याय, भागीदारी न्याय , जिनको लेकर श्री राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अलख जगा रहे हैं, ऐसे में अपने जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी द्वारा देश के संविधान को बचाने लोगों के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन " ज्योत से ज्योत जलाते चलो कार्यक्रम "की शुरुआत हुई है।

कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आयोजक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सदस्य श पीएल पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा मोना,प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पासी, विधायक वीरेंद्र चौधरी,महासचिव मुकेश सिंह चौहान, मीडिया चेयरमैन सी पी रॉय, वाइस चेयरमैन डॉ मनीष हिंदवी, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, तमजिद अहमद, कैप्टन बंशीधर मिश्रा, आशीष अवस्थी, बदरे आलम, डा शहजाद, प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान, प्रज्ञा सिंह, सुधा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, डा रिचा शर्मा, अमित श्रीवास्तव त्यागी, जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सहित नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर