शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

साधु ने पहले की हत्या, फिर अलकनंदा में धुले पाप 

None 2023-08-02 13:46:34
साधु ने पहले की हत्या, फिर अलकनंदा में धुले पाप 

Report by- Anuradha Singh

Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम(Badrinath Dham) से एक बड़ी है चौका देने वाली खबर सामने आई है जहां बद्रीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थ यात्रा के चलते धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है वही धाम से हत्या का मामला सामने आया है. जहा जमीनी विवाद के चलते  एक साधु ने दूसरे साधु की हथोड़ा मार कर हत्या कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

साधु मलरेड़ी नवीनरेड़ी उर्फ दत्तचैतन और बाबा सुनकरा रामदास उर्फ मोहन कृष्णानंद दोनों साधु पिछले कई साल से बद्रीनाथ धाम में रह रहे थे, दोनों ने कुछ समय पहले गोपेश्वर के पास मंडल में आश्रम के लिए दो नाली भूमि खरीदी थी इसी जमीनी विवाद को लेकर दोनों में बहस हो रही थी।

खबर के मुताबिक सोमवार रात को करीब 8:30 बजे  हत्यारोपी साधु ने अपने हिस्से की जमीन बेचने की बात कही जिसको लेकर फिर से दोनों साधुओं के बीच बहस शुरू हो गई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दत्त चैतन्य ने गुस्से में हथोड़ा उठाया और सुनकरा रामदास के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।

सिर पर हथोड़ा लगने के कारण सुनकरा रामदास की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद घबराए दत्तचैतन  ने सुनकरा रामदास केशव को कंबल में लपेटा और अपनी चारपाई के नीचे रख दिया।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-2-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun  2 August 23 E-PAPER 

हत्या के बाद अलकनंदा में धुले पाप

हत्या के बाद दत्तचैतन  ने देखा कि जब रात में धाम में सभी तीर्थ यात्री और स्थानीय लोग सो गए तब रात करीब 1:30  बजे वह अलकनंदा(Alknanda) नदी में अपने पाप धोने पहुंचा जिसके बाद फिर से वह अपने कमरे में गया.अगले दिन थाने में पहुंचकर दत्तचैतन  ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल किया दोनों ही साधु बद्रीनाथ धाम में बाबा काली कमली धर्मशाला में रहते थे दत्त चैतन्य 14 नंबर तो वही बाबा सुनकरा 15 नंबर में रहते थे इस मामले में धर्मशाला के मैनेजर पूरन सिंह ने पुलिस को बताया कि दोनों ही साधु काफी समय से धर्मशाला में रह रहे थे और दोनों अक्सर हमेशा साथ ही रहा करते थे खूब हंसी मजाक भी किया करते थे इन्हें देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता था की इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद होगा।हालांकि पुलिस ने हत्यारों साधु को गिरफ्तार कर लिया है अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है.

https://shahtimesnews.com/

शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर