शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एकमात्र चीज जो आत्मविश्वास देती है वह है प्रदर्शन

None 2024-04-27 08:12:18
एकमात्र चीज जो आत्मविश्वास देती है वह है प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा जीतकर ही आप ग्रुप में आत्मविश्वास लौटा सकते हैं

हैदराबाद (Shah Times)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि मैच जीतकर कर ही आप ग्रुप में आत्मविश्वास ला सकते है।डुप्लेसी ने गुरुवार को कहा, “पिछले दो मैचों में हमने अच्छी लड़ाई दिखाई है। सनराइजर्स हैदराबाद वाला मैच 270 अधिक था और हम 260 तक पहुँच गए। केकेआर मैच भी केवल एक रन से हारे। हम कुछ समय से करीब हैं लेकिन ग्रुप में आत्मविश्वास लाने के लिए आपको मैच जीतने की जरूरत होती है। हमारे लिए यह बड़ी जीत। जब आप जीत नहीं रहे होते हैं तो यह आपको मानसिक रूप से प्रभावित करता है, यह आपके आत्मविश्वास को प्रभावित करता है। आज की रात मैं अच्छे से सो पाउंगा।”

उन्होंने कहा, “एकमात्र चीज जो आत्मविश्वास देती है वह है प्रदर्शन। प्रतियोगिता के पहले भाग में हमें लगा कि हम अपनी क्षमता के क़रीब नहीं हैं। और जब आप 50 प्रतिशत या 60 प्रतिशत पर खेल रहे होते हैं, तो आपको आत्मविश्वास नहीं मिलता है। प्रतियोगिता काफी कड़ी है, टीमें काफी मजबूत हैं तो यदि आप शतप्रतिशत पर नहीं होंगे तो आपको मुश्किल होगी।”

उन्होंने कहा, “पिछले डेढ़ सप्ताह से हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि हम अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन करें। पिछला मैच में हमारी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास दिखा। हमारे लिए अधिक लोग अब रन बना रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले भाग में केवल विराट के बल्ले से रन आ रहे थे। रजत ने अब लगातार दो अच्छी पारियां खेली हैं, ग्रीन रन बना रहे हैं और यह उनके लिए काफी अच्छा है। बल्लेबाजी क्रम के रूप में साथ मिलकर योगदान देना जरूरी है क्योंकि हम देख चुके हैं कि कितने बड़े स्कोर बन रहे हैं और केवल एक व्यक्ति ही सारे रन नहीं बना सकता है।”

उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर हम जानते हैं कि चिन्नास्वामी हमारे लिए निराशाजनक रहा है। ईमानदारी से कहूं तो यह गेंदबाज़ी के लिए काफी कठिन मैदान है। स्पिनर्स के लिए यह चुनौती होता है। हम ऐसी चीज खोज रहे हैं जिससे हमें उस मैदान पर गेंदबाजी करने में आसानी हो, लेकिन काम करने वाला फार्मूला खोजना हमारे लिए कठिन हो रहा है। जब आपको ऐसा मैदान मिले जहां की बाउंड्री बड़ी हो और विकेट से थोड़ी मदद मिले कर्ण ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि टी-20 में अब आपको अपनी टीम में लेग स्पिनर रखना ही होगा।”

उल्लेखनीय है कि आरसीबी ने गुरुवार की रात सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में 35 रनों से हराते हुए आईपीएल 2024 में लगातार छह मैचों से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया है। रजत पाटीदार ने केवल 20 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलते हुए आरसीबी को सात विकेट पर 206 के स्कोर तक पहुंचाया था और इसके जवाब में हैदराबाद आठ विकेट पर 171 का स्कोर ही बना सकी। कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह ने शानदार स्पिन गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए दो-दो विकेट लिये थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर