गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

आईसीयू में ही पूरी हुई मरीज की ख़्वाहिश, बेटियों की कराई गई शादी 

None • 2024-06-16 21:17:09
आईसीयू में ही पूरी हुई मरीज की ख़्वाहिश, बेटियों की कराई गई शादी 

अस्पताल प्रशासन ने दूल्हे और मौलवी को आईसीयू में बुलाकर पिता के सामने दोनों बेटियों का निकाह करवाया और मरीज की ख़्वाहिश पूरी की।

लखनऊ ,(शाह टाइम्स) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अनोखी शादी मंज़र-ए-आम हुई एक मरीज की ख़्वाहिश अस्पताल के आईसीयू में उसकी बेटियों की शादी कराकर पूरी की गई। इस शादी में डॉक्टर और नर्स बाराती बने। 

एक पिता की ख्वाहिश होती है कि उसके बच्चे उसके सामने ही घर बसाएं। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती ऐसे ही एक गंभीर मरीज की ख्वाहिश पूरी करने के लिए शनिवार को एरा मेडिकल कॉलेज में दो बहनों का एक साथ निकाह कराया गया।

51 साल के सैयद जुनैद इकबाल 15 दिनों से एरा यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। फेफड़ों में गंभीर संक्रमण की वजह से उन्हें अस्पताल से छुट्टी देना मुमकिन नहीं था।

दोनों बेटियों की इसी महीने शादी होनी थी और 22 तारीख को मुंबई में उनका रिसेप्शन होना था। ऐसे में जुनैद की ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने दूल्हे और मौलवी को आईसीयू में बुलाकर पिता के सामने दोनों बेटियों का निकाह करवाया।

सैयद जुनैद इकबाल के भाई डॉ. तारिक साबरी ने बताया कि वह उन्नाव में मुसंडी शरीफ मजार के पास रहते हैं। दोनों बेटियों दरखशां और तनवीला का निकाह पहले ही तय हो चुका था। अप्रैल में भाई की तबीयत खराब हुई तो 15 दिन पहले भर्ती कराया गया।

 इंतजार के बाद भी जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो एरा यूनिवर्सिटी से बेटियों की शादी कराने का अनुरोध किया गया। अस्पताल प्रशासन ने हमारी बात मान ली और तनवीला का निकाह 13 और दरखशां का 14 जून को करा दिया गया।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर