1 लाख रुपये से कम कीमत की टॉप 10 बेस्ट माइलेज बाइक्स: अगर आप बढ़ती महंगाई में पैसे बचाना चाहते हैं और एक लाख रुपये से कम कीमत में शानदार माइलेज वाली मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको बंपर माइलेज वाली 10 ऐसी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपये से भी कम है।
(Shah times) आजकल लोग यात्रा करने का किफायती तरीका तलाश रहे हैं और जब बात टू-व्हीलर की आती है, तो माइलेज सबसे बड़ा फैक्टर बन जाता है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई अपनी जेब का ख्याल रखना चाहता है और कम कीमत में बंपर माइलेज वाली मोटरसाइकिल खरीदना चाहता है। अगर आप भी ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो कम खर्च में ज्यादा चले, तो यह लेख आपके लिए है। आज हम आपको मार्च 2025 की 10 ऐसी मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 1 लाख रुपये से भी कम कीमत में आती हैं और इनका माइलेज इतना बढ़िया है कि आप इनके दीवाने हो जाएंगे।
सबसे पहले यहां आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प और होंडा के साथ ही बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर कंपनी ने आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कम्यूटर सेगमेंट में कई किफायती मोटरसाइकिलें पेश की हैं। इनमें हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकती है। 100 सीसी से लेकर 125 सीसी तक की ये बाइक्स देखने में भी अच्छी हैं और इनमें डेली कम्यूटर बाइक के लिहाज से फीचर्स भी दिए गए हैं। हाल के दिनों में रिवोल्ट जैसी कंपनियों की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें भी कम कीमत में अच्छी रेंज दे रही हैं और यह लोगों के पैसे बचाने में माहिर हैं। आइए, अब आपको अच्छी माइलेज वाली 10 किफायती मोटरसाइकिलों के बारे में बताते हैं।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।