शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जनता को हनुमान बनकर कांग्रेस को वापस लाने का काम करना है

None 2023-11-09 11:24:04
जनता को हनुमान बनकर कांग्रेस को वापस लाने का काम करना है

कुनीति का राज होता है तो हमें उसके खिलाफ लड़ना चाहिए

इंदौर/देवास। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश (MP) की जनता द्वारा चुनी गयी कांग्रेस सरकार (congress government) को गिराने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जनता को अब हनुमान बनकर कांग्रेस की सरकार को वापस लाना है।

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Elections 2023) के प्रचार-अभियान के तहत इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव (Khategaon) में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रामायण (Ramayana) के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि जब अत्याचार होता है और कुनीति का राज होता है तो हमें उसके खिलाफ लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण के साथ छल करने का काम किया था, उसी तरह जनता द्वारा बनाई गई 2018 में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार को भाजपा ने गिराने का काम किया और जनता से छल किया। कुछ बहुरूपियों ने छल कपट करके 2018 की आपकी कांग्रेस सरकार (Congress government) का अपहरण किया। अब जनता को हनुमान बनकर उसी कमलनाथ सरकार को वापस लाने का काम करना है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जो उसूल और परंपराएं रामायण के समय से हमारे देश में चली आ रही हैं, महात्मा गांधी भी उन्हीं उसूलों पर चलते थे। उन्होंने कहा कि श्री राम वनवास चले गए, लेकिन जनता श्री राम को ही राजा के रूप में देखना चाहती थी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जनता ने देखा कि भगमान श्री राम के मन में जनता लिए श्रद्धा है। इसलिए जब हम अपने नेता का चुनाव करें, तो उसमें हमेशा प्रभु श्री राम के उसूलों को ढूंढना चाहिए।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि देश और प्रदेश को चलाने के लिए विजन चाहिए होता है, एक नजरिया होता है। आपके बगल के राज्य छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है, क्योकि वहां पर कांग्रेस की सरकार है। मध्यप्रदेश में पिछले 18 सालों से भाजपा की सरकार है और बेरोजगारी में मध्यप्रदेश नंबर वन है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं को दो महीने पहले बताया कि वह लाडली बहने हैं, वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछती हैं कि क्या इससे पहले बहनें लाडली नहीं थी क्या? क्या इससे पहले बहनें संगठनों का सामना नहीं कर रही थी, क्या वह संघर्ष नहीं कर रही थी, क्या उन्हें जरूरत नहीं थी? वे अपनी बहनों को सतर्क करना चाहेंगी कि जिस मुखिया ने 18 सालों में आपके लिए कुछ नहीं किया वह चुनाव के पहले आपको लाडली बहन योजना लाकर कुछ लेना ही चाहते हैं ना कि देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि वे अपनी बहनों से कहना चाहती हैं कि ऐसी सरकार चुनिए जो आपके लिए सही नियत के साथ काम करे। मध्यप्रदेश में जो संघर्ष जनता कर रही है, वह संघर्ष भाजपा के नेता नहीं कर रहे हैं। किसानों को खाद भी आज मध्यप्रदेश में सरकार के द्वारा नसीब नहीं है। संघर्ष के जीवन में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मदद करे, खाद डीजल और बीज सभी चीजों में जीएसटी से भारी टैक्स वसूला जा रहा है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

उन्होंने कहा कि दिवाली (Diwali) का समय है, लेकिन महंगाई इतनी है कि क्या वह कुछ खरीद पाएगी इस त्यौहार में या नहीं। 15 महीने की कांग्रेस की सरकार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार ने 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी थी, कांग्रेस की सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 600 रूपये करने का काम किया था, हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया था, हजार गौशालाओं का निर्माण किया था, भोपाल और इंदौर में मेट्रो लाने का काम किया। ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया, साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर समान वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप अपने विवेक का सही उपयोग करें और जिस तरह से कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), राजस्थान (Rajasthan), कर्नाटक (Karnataka) और हिमाचल (Himachal) में जनता के हित में काम कर रही है, उसी तरह से आपके लिए भी काम करे। इसके लिए जरूरी है कि आप कांग्रेस का समर्थन कर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है इस बार आप लोग कांग्रेस की सरकार बनाने वाले हैं।

https://shahtimesnews.com/congress-is-losing-thats-why-rahul-gandhi-is-praying-in-kedarnath-yogi

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर