मूली एक ऐसी जड़ वाली सब्ज़ी है जो लगभग पूरे साल मिल जाती है, हालांकि यह असल में सर्दियों की फसल है। सफ़ेद, दूधिया मूली का सबसे अधिक इस्तेमाल सलाद और सब्ज़ी के रूप में किया जाता है। ये सब्ज़ी पोषक तत्वों से भरपूर और कम कैलोरी वाली होती है, इसलिए सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। मूली कई स्वास्थ्य समस्याओं में प्राकृतिक रूप से लाभ पहुंचाती है और खासतौर पर डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है। मूली कई रोगों में कारगर है। बवासीर की समस्या होने पर मूली का सेवन लाभकारी होता है। किडनी की समस्या में भी मूली फायदेमंद है क्योंकि यह हमारे पेट को अच्छे से साफ करने में मदद करती है।
मूली एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन मुख्य रूप से सलाद और सब्जी के रूप किया जाता है। ये सब्जी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। यह सब्जी सेहत से जुड़ी कई परेशानियों के इलाज में मदद करती है। खासतौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए उपयोगी साबित होती है। इसके अलावा भी मूली के कई फायदे हैं, जिनके बारे में चलिए हम आपको बताते हैं।
यदि आप सुबह खाली पेट नाश्ते में मूली का सेवन करते हैं तो इसके बाद आधा से एक घंटा कुछ और नहीं खाएं। वहीं अगर भोजन के बाद मूली सलाद के रूप में खानी हो तो इसे भोजन लगभग समाप्त होने के समय खाना शुरू करें। आइए जानते हैं कि मूली का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है और इसे पत्तों के साथ खाने से पाचन पर कैसा असर होता है।
मूली का सेवन करने से होने वाले फायदे
मूली का सेवन पत्तों के साथ करते हैं, तो ये आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। वहीं, आप मूली के बीज को हल्का भूनकर पीसकर मिश्री मिलाकर सुबह-शाम एक-एक चम्मच दूध के साथ खाते हैं, तो ये आपकी तंदुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं।
पाचन के लिए फायदेमंद।
अगर आपको मूली पचती नहीं है तो फिर आप मूली का सेवन सुबह नाश्ते में करिए। इसके आधे से एक घंटे कुछ न खाएं। इससे आपको पाचन से जुड़ी दिक्कत नहीं होगी। इसके अगर आप भोजन के साथ मूली का सलाद खाने के बारे में सोच रहे हैं तो फिर खाना समाप्त होने के समय खाना शुरू करिए।
इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होना।
मूली में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है।
डायबिटीज़ का खतरा न होना।
मूली उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है, जिन्हें डायबिटीज है या जो इसे होने से रोकना चाहते हैं। मूली में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। यह शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करती है, जिससे शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता।
ू
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना।
मूली में पोटैशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है, जिससे ब्लड वेसेल्स पर दबाव कम होता है और बीपी सामान्य बना रहता है। दिल की सेहत के लिए भी मूली खाना बहुत अच्छा है।
स्किन के लिए फायदेमंद।
मूली में मौजूद विटामिन सी, जिंक और दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।