गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ की सोच महत्वपूर्ण है

None 2023-09-09 12:32:09
‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ की सोच महत्वपूर्ण है

पीएम नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों के 18वें दो दिवसीय शिखर सम्मेलन ने जी-20 के मंच पर भी दोहराया सबके साथ सबका विकास का मंत्र

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को जी-20 (g20) देशों के 18वें दो दिवसीय शिखर सम्मेलन (8th two day summit) का उद्घाटन करते हुए यहां आए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया और कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में दुनिया को एक साथ एवं सही दशा में ले जाने के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ की सोच महत्वपूर्ण है।

पीएम मोदी (PMMODI) ने भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में जी20 देश के नेताओं के शिखर सम्मेलन (G20 summit of country leaders) की शुरुआत करते हुए वर्तमान वैश्विक परिवेश में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’ का मंत्र दोहराया और कहा कि भारत में ये 'पीपल्स जी-20' (People's G-20) बन गया है। दुनिया में विश्वास के अभाव का संकट है और इस संकट को सबको मिलकर दूर करने की ज़रूरत है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1700390847693402198?s=20

उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सदियों पुरानी समस्याओं के समाधान का वक्त आ गया है और 21वीं सदी का जी20 सम्मेलन बरसों पुरानी चुनौतियां का नया समाधान मांग रहै है। यह समय साथ मिलकर चलने का है क्योंकि 21वीं सदी का यह समय दुनिया को नई दिशा देने वाला है।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पीएम मोदी ने कहा “आज जी 20 (G20) के अध्यक्ष के रूप में भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।” उन्होंने कहा कि यह समय ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को लेकर चुनौयियो से निपटने का बन सकता है।

चुनौतियां चाहे उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन की हो, पूर्व और पश्चिम के बीच की दूरी की हो, भोजन और ईंधन के प्रबंधन की हो, आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा की हो, हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए इन सबका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर