गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इस फल में छुपा हुआ है सेहत का खजाना, साल में सिर्फ मिलता है 3 महीने?

None 2025-08-06 18:40:34
इस फल में छुपा हुआ है सेहत का खजाना, साल में सिर्फ मिलता है 3 महीने?
इस फल में छुपा हुआ है सेहत का खजाना, साल में सिर्फ मिलता है 3 महीने? कुछ फल ऐसे होते हैं जो अपने समय पर ही मिलते है। आज हम ऐसे ही एक पल के बारे में आपको बताने वाले हैं जो सिर्फ साल में 3 महीने मिलता है और यह हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं बेल के बारे में। बेल एक ऐसा फल है जिसका शरबत हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। और यह फल गर्मियों में मिलता है। यहतो चलिए आज हम आपको बताते हैं आखिर बेल के शरबत का सेवन करने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और इसका शरबत कैसे बनाया जाता है आईए जानते हैं। गर्मियों के मौसम में आने वाले बेल को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सबसे ज्यादा बेल का शरबत भारत में पसंद किया जाता है। इसका आयुर्वेदिक महत्व है। यह एक अद्भुत डिटॉक्स ड्रिंक है जो हमें सभी पोषक तत्वों के साथ गर्मियों में ठंडक देता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए बेल के शरबत का सेवन और बनाने का तरीका। कैसे बनाएं बेल का शरबत घर पर बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को तोड़ लें और चम्मच से इसका गूदा निकाल लें। अपनी उंगलियों का उपयोग करके, गूदे को मैश करें और बीज हटा दें। बीज काफी कड़वे होते हैं इसलिए सुनिश्चित करें कि कोई भी बीज न छूटे। अब इसमें ठंडा पानी डालें और इसे फिर से धीरे-धीरे मैश करें। अब इसे एक छलनी में डालें और लकड़ी के चम्मच की मदद से छलनी से दबा दें। छलनी से निकले रस में चीनी डालकर पूरी तरह से घुलने तक हिलाएं। एक बड़े कंटेनर में बेल के रस को डाले और बर्फ के टुकड़े, कुचले हुए पुदीने के पत्ते डालें।मिलाए और ठंडा-ठंडा सर्व करें। बेल का शरबत पीने के फायदे डायरिया को कम करना गर्मियों के मौसम में डायरिया की समस्या काफी देखी जाती है। बेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासिटिक गुण होते हैं जो डायरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करना शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप बेल के शरबत का सेवन कर सकते हैं। स्किन के लिए होता है फायदेमंद बेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं। ब्लड प्यूरीफायर करना बेल का शरबत ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है। यह शरीर से सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर