गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

दामाद सास को लेकर हुआ फरार, पहले भी भगा चुका है महिला

None • 2025-04-14 14:49:03
दामाद सास को लेकर हुआ फरार, पहले भी भगा चुका है महिला

अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां दामाद अपनी होने वाली सास को शादी से 9 दिन पहले भगा ले गया। पहले भी एक महिला को भगा चुका है राहुल। पुलिस जांच में जुटी है।

अलीगढ़ (शाह टाइम्स) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दामाद अपनी ही होने वाली सास को लेकर फरार हो गया। 16 अप्रैल को शादी तय थी, लेकिन उससे ठीक 9 दिन पहले यानी 6 अप्रैल को दूल्हा बनने जा रहा राहुल अपनी मंगेतर की मां अनीता को लेकर रफूचक्कर हो गया। दोनों के प्रेम संबंध पिछले कुछ महीनों से गुपचुप चल रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल पहले भी एक महिला को भगा चुका है, जो उसके पड़ोसी गांव की थी। उस समय दोनों कुछ समय बाद लौट आए थे और मामला दबा दिया गया था। इस बार राहुल ने बाकायदा अपने दोस्तों की मदद ली और अनीता को बाइक से कासगंज रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से दोनों फरार हो गए।

https://shahtimesnews.com/supreme-court-stops-the-decision-of-the-high-court-catching-breast-catching-breast-pajamas-pulling-the-pulse-not-rape/

इस सनसनीखेज मामले में राहुल के दोस्त और उसका जीजा हिरासत में ले लिए गए हैं, जबकि पुलिस की एक टीम राहुल और अनीता को पकड़ने के लिए गुजरात भेजी गई है। दरअसल, राहुल ने अपने जीजा से कहा था कि वह शेरवानी लेने गुजरात आ रहा है, जिसके चलते शक हुआ और टीम रवाना की गई।

बेटी ने रोका तो मां हुई नाराज
अनीता की बेटी ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपनी मां को राहुल से घंटों बात करने से रोका तो वह नाराज हो गई और कई दिनों तक बात नहीं की। 25 मार्च को जब राहुल बीमार हुआ, तो अनीता उसके घर पांच दिन तक रही।

इस प्रेमकहानी ने न सिर्फ बेटी की शादी तोड़ दी, बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। अलीगढ़ की यह घटना हर किसी को सोचने पर मजबूर कर रही है कि कलयुग में रिश्तों का क्या हाल हो चला है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर