गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'दुनिया गई भाड़ में' और नुक्कड़ की धूम .!

None 2023-11-25 11:18:16
मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'दुनिया गई भाड़ में' और नुक्कड़ की धूम .!

मुंबई। मास्क टीवी (Mask tv) ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) अपने बेहतरीन कन्टेन्ट को लेकर काफी कम समय मे अच्छी खासी व्यूवरशिप बटोरकर ट्रेड की सुर्खियों में है । अभी इस मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) को लॉन्च हुए मात्र 11 महीने हुए हैं और इतने ही दिनों में इसने तगड़ी फैन फॉलोइंग या यूं कहें कि सब्सक्राइबर बटोरें हैं ।

कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) इतने कम समय मे 10 मिलियन व्यूवरशिप नहीं बटोर पाया है, जो कि इस ओटीटी चैनल के लिए एक बड़ी उप्लब्द्धियों में से एक है । मास्क टीवी (Mask tv) ओटीटी की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट के अनुसार विश्व कप क्रिकेट (world cup cricket) के दौरान टैग प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूसर द्वय चिरंजीवी भट्ट (Chiranjeevi Bhatt) और अंजु भट्ट (Anju Bhatt) द्वारा निर्मित एल बी डब्ल्यू को मिली सफलता ने टीम का उत्साह दुगना कर दिया है । और अब उसके बाद इनकी अगली वेब सीरिज़ नुक्कड़ (web series Nukkad) की स्ट्रीमिंग की तैयारी की जा रही है ।

लेखक निर्देशक रोहित गांगुर्दे की पुलिस और अन्डरवर्ल्ड के शह और मात की सीरिज़ दुनिया गई भाड़ में मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म (OTT platform) पर स्ट्रीम की जा रही है। त्योहारों के मौसम में दर्शकों के लिए यह एक शानदार पहल है । जिसे देशभर में दर्शक जमकर लुफ्त उठा रहे हैं । आर्या बब्बर और राहुल देव की मुख्य भूमिका से सजी इस सीरिज़ दुनिया गई भाड़ में के डी ओ पी थॉमस ज़ेवियर ने बेहतरीन छायांकन किया है जिसे तापस घोष की एडिटिंग ने इस पुलिस और अपराध जगत् की कॉमन लगने वाली कहानी को एक बेहद ख़ास अंदाज़ में प्रस्तुत किया है ।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

मास्क टीवी की चैनल प्रोड्यूसर मानसी भट्ट के अनुसार मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) लगभग 11 महीने में 10 लाख से भी ज़्यादा डाउनलोड्स के साथ अपनी शानदार और दमदार उपस्थिति दर्ज कराया है। ख़बर ये है कि मास्क टीवी ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT platform) को जल्द ही 10 मिलियन यूज़र्स पूरे होने के बाद एक पे एंड रिलीज़ प्लेटफॉर्म के रूप में भी प्रोमोट किया जा सकता है । अगले महीने में मास्क टीवी ओ टी टी प्लेटफॉर्म एक साल का हो जाएगा ।

इस मास्क टीवी ओटीटी (OTT) को सफलता दिलाने का श्रेय इसके कुछ बेहतरीन कन्टेन्ट को जाता है जिनमें मिशन सेवेन्टी, प्रथा, बुरहान:हीरो या विलेन, जैसे वेब सीरिज़ और मूवीज़ के रूप में स्ट्रीम किया गया ;वहीं लीच ,आज़मगढ़ , भूख ,डबल शेड्स, रगड़ भसड़, रक्तनीति जैसे वेब सीरिज़ और मूवीज़ के रूप में स्ट्रीम किये गए ।

300 से अधिक फिल्मों और मास्क टीवी ओरिजनल्स के साथ अब यह प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जहाँ बच्चे बूढ़े जवान सभी के लिए उनको पसंद आने वाले कंटेंट मौजूद हैं । जल्द ही मास्क टीवी ओटीटी (OTT)अपने प्रीमियम प्लान्स को भी खास दर्शकों को ध्यान में रखते हुए अनाउंस करने वाली है , जिसका इंतज़ार दर्शकों को बेसब्री से है । इसके बावत जल्द ही चैनल की तरफ से खुलासा होने की उम्मीद है । यह जानकारी मुम्बई से पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दिया ।

https://shahtimesnews.com/goa-international-indian-film-festival-2023/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर