गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस के खाते सील करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर लगाई बेड़ियां 

None 2024-02-16 13:22:10
कांग्रेस के खाते सील करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर लगाई बेड़ियां 

लोक सभा चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस के बैंक खाते सील

नई दिल्ली,(Shah Times) । कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खाते सील होने पर गहरी चिंता का इज़हार करते हुए कहा है कि सरकार ने उसके खाते सील करके दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर बेड़ियां लगा दी है।

कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो दिन पहले कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के बैंक खाते सील कर दिए हैं और इन खातों में चेक जमा करने तथा पैसे निकालने पर पाबंदी लगा दी गयी है।

अजय माकन ने कहा, “हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है।”उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सोच समझ कर यह कदम आम चुनाव की घोषणा होने से महज दो सप्ताह पहले उठाया है। यह मामला पांच साल पहले का है, जब पार्टी को आयकर जमा करने में कुछ दिनों की देर हो गई थी और उसकी एवज में 210 करोड रुपए आयकर के रूप में मांगते हुए पार्टी के बैंक खाते सील कर दिए है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1758377331431972945?t=5fKF5YHnf60lVZ4JZd9Kfw&s=19

कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव की घोषणा से ठीक पहले प्रमुख विपक्षी दल के बैंक खाते सील करके सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर दी है और जाता दिया है कि भाजपा सरकार देश में एक पार्टी की शासन व्यवस्था कायम करना चाहती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के जिन खातों को सील किया गया है उनमे 25 करोड़ से भी कम वह पैसा है जिसे क्राउड फंडिंग के जरिए एकत्र किया गया है।

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-16-feb-24/

उनका कहना था कि इस राशि मे 95 प्रतिशत पैसा 100, 200 रुपए के संग्रहण से आया है। दुख की बात यह है कि युवा कांग्रेस के खाते में मेंबरशिप का जमा पैसा है जबकि दूसरी तरफ भाजपा के खाते में कॉर्पोरेटरों द्वारा बॉन्ड से जमा वह पैसा है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। फिर भी उसके खाते चल रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या और देश में डेमोक्रेसी को खत्म करने की साजिश है।

https://youtu.be/mzjWE_Y8v5w?si=SfhVJOW6WKsiDbqO

माकन ने कहा कि भाजपा सरकार की यह कार्रवाई बताती है कि वह लोकतंत्र को खत्म कर एक पार्टी सिस्टम चलाना चाहती है। वह विपक्षी दलों के बैंक खातों को सील कर लोकतंत्र को बेड़ियों में जकड़ कर लोकतंत्र की तालाबंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस बारे में शिकायत दर्ज कर दी है और अब सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर