गुरुवार, 12 November 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
Advertisement Advertisement
World

मिशिगन से अब्दुल अल-सईद की जीत, अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बने

Harish Qureshi • 2026-11-04 14:51:41
मिशिगन से अब्दुल अल-सईद की जीत, अमेरिकी सीनेट में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम बने

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन की सीनेट सीट पर रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को शिकस्त दी है। 3 नवंबर को हुए मतदान के बाद 4 नवंबर को उनकी जीत की पुष्टि प्रमुख चुनावी अनुमानों में हुई। वह अमेरिकी इतिहास में सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम हैं।

 डेट्रॉइट, मिशिगन | 4 नवंबर 2026

By Mohd Haris


अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने अमेरिकी सीनेट की सीट जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद माइक रोजर्स को पराजित किया। इस जीत के साथ अल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम नेता बन गए हैं। यह चुनाव अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन में राजनीतिक प्रतिनिधित्व और दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच सत्ता संतुलन के लिहाज़ से अहम माना जा रहा था।


मिशिगन में कड़ा चुनावी मुक़ाबला

मिशिगन की यह सीट डेमोक्रेटिक सीनेटर गैरी पीटर्स के दोबारा चुनाव नहीं लड़ने के फ़ैसले के बाद खाली हो रही थी। रिपब्लिकन पार्टी इस सीट पर जीत हासिल करना चाहती थी, जबकि डेमोक्रेट्स के सामने अपना प्रतिनिधित्व बरक़रार रखने की चुनौती थी। अब्दुल अल-सईद के सामने माइक रोजर्स थे, जो पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य रह चुके हैं। रोजर्स ने 2024 में भी सीनेट चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। इस बार भी चुनावी अभियान के दौरान दोनों उम्मीदवारों के बीच अर्थव्यवस्था, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं और विदेश नीति को लेकर तीखी बहस हुई।


कौन हैं अब्दुल अल-सईद?

42 वर्षीय अब्दुल अल-सईद सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और मिशिगन के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी हैं। वह मिस्र से अमेरिका आए प्रवासी परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं।

राजनीति में उनकी पहचान डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रगतिशील धड़े से जुड़ी रही है। इससे पहले उन्होंने 2018 में मिशिगन के गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी। सीनेट चुनाव में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने, चुनावी राजनीति में कॉरपोरेट धन का प्रभाव कम करने और जीवनयापन की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों पर ज़ोर दिया।


डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर भी आसान नहीं था रास्ता

अल-सईद को आम चुनाव से पहले अपनी ही पार्टी के भीतर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था।

डेमोक्रेटिक प्राइमरी में उनका मुक़ाबला हेली स्टीवंस से हुआ। अल-सईद ने प्राइमरी जीतकर पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की, लेकिन इसके बाद भी पार्टी के भीतर राजनीतिक मतभेद सामने आए।

चुनाव से ठीक पहले स्टीवंस ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स का समर्थन कर दिया था। इस घटनाक्रम ने मिशिगन की चुनावी लड़ाई को और अधिक चर्चा में ला दिया।


इज़राइल और विदेश नीति पर भी रहा विवाद

अल-सईद के चुनावी अभियान में अमेरिकी विदेश नीति और इज़राइल को मिलने वाली अमेरिकी सहायता का मुद्दा भी प्रमुख रहा।

उन्होंने इज़राइल को अमेरिकी समर्थन की आलोचना की। उनके इस मौक़िफ़ को लेकर राजनीतिक विरोधियों और कुछ मतदाता समूहों ने सवाल उठाए।

दूसरी ओर, उनके समर्थकों ने स्वास्थ्य सेवाओं, आर्थिक असमानता और राजनीतिक चंदे के मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में रखने की कोशिश की।

चुनाव प्रचार के दौरान उनके मुस्लिम होने को लेकर भी आपत्तिजनक राजनीतिक टिप्पणियां सामने आईं। इन विवादों के बावजूद अल-सईद ने चुनाव में जीत दर्ज की।


अमेरिकी राजनीति में जीत के क्या मायने हैं?

अब्दुल अल-सईद की जीत का सबसे अहम पहलू अमेरिकी सीनेट में मुस्लिम प्रतिनिधित्व की शुरुआत है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहले भी मुस्लिम सांसद निर्वाचित होते रहे हैं, लेकिन सीनेट में अब तक कोई मुस्लिम सदस्य निर्वाचित नहीं हुआ था।

उनकी जीत से मिशिगन की सीट डेमोक्रेटिक पार्टी के पास बनी रहेगी। इसके अलावा यह परिणाम प्रगतिशील डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की चुनावी रणनीति पर पार्टी के भीतर चल रही बहस को भी प्रभावित कर सकता है।

वीडियो देखें

ADVERTISEMENT
Harish Qureshi

Harish Qureshi

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

संबंधित खबरें

अमेरिकी चुनाव नतीजों पर बराक ओबामा की प्रतिक्रिया, एकजुटता की राजनीति पर दिया ज़ोर

2026-11-04 12:09:24

मिशिगन सीनेट चुनाव में एल-सईद और रोजर्स की कड़ी टक्कर, ताज़ा सर्वे में किसका पलड़ा भारी?

2026-10-22 12:33:06

अमेरिका में अब्दुल की जीत से यूपी की मुस्लिम सियासत बदलेगी? ओवैसी के बयान से नई बहस

2026-11-05 13:46:46

गाजा और चुनावी नतीजों पर अरशद मदनी का बयान, नफ़रत की सियासत पर उठाए सवाल

2026-11-10 10:04:53

अमेरिकी चुनाव में हार के लिए जेडी वेंस ने ईरान युद्ध को ठहराया ज़िम्मेदार

2026-11-05 14:41:30

अमेरिका में सबसे महंगा मध्यावधि चुनाव? 12 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है प्रचार का ख़र्च

2026-11-03 12:37:16

ट्रंप ने अब्दुल अल-सईद को लेकर कहा, 'वहीं वापस भेजो जहां से आए'

2026-10-31 14:59:59

ट्रंप ने सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद पर लगाया मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप, सियासी विवाद तेज

2026-10-15 14:08:31

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर