गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

डेंगू रोग के चिकित्सकीय प्रबंधन में प्रकार की कमी ना रहे : डॉ. राजेश

None • 2023-07-04 11:35:24
डेंगू रोग के चिकित्सकीय प्रबंधन में प्रकार की कमी ना रहे : डॉ. राजेश

चिकित्सालय प्रशासन को डेंगू उपचार प्रबंध तंत्र को सुदृढ़ करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें डीएम

स्वास्थ्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को डेंगू रोग की रोकथाम और नियंत्रण को लिखा पत्र

शाह टाइम्स ब्यूरो
देहरादून। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ राजेश कुमार (Dr Rajesh Kumar) ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को डेंगू रोग (Dengue Disease) की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पत्र लिखा है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू रोग (Dengue Disease) के प्रसारण की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू मरीजों के सामूहिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालयों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक उपचार प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि जुलाई माह के शुरू से चिकित्सालयों में डेंगू रोग के लक्षण से संबंधित रोगी उपचार के लिए आने लगते हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश ने पत्र में कहा कि कई माध्यमों से संज्ञान में आ रहा है कि डेंगू रोग जैसे लक्षणों के साथ-साथ कुछ रोगी चिकित्सालयो में आ रहे हैं । हालांकि वर्तमान तक किसी भी रोगी में डेंगू की पुष्टि की सूचना किसी भी जनपद से प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप अपने स्तर से अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को संबंधित चिकित्सालय में डेंगू रोग (Dengue Disease) की स्पष्ट स्थिति तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के अनुश्रवण तथा समीक्षा भौतिक रूप से भ्रमण कर जल्द से जल्द यह जानने के लिए निर्देशित करें।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि डेंगू रोग (Dengue Disease) के चिकित्सकीय प्रबंधन में प्रकार की कमी ना रहे व चिकित्सालय प्रशासन को डेंगू उपचार प्रबंध तंत्र को सुदृढ़ करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार ने कहा कि डेंगू रोग (Dengue Disease) महामारी का रूप लेने की प्रबल संभावना रखता है ।उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से आग्रह किया कि अपने स्तर से जनपद स्तरीय अधिकारियों को व चिकित्सालय प्रशासन की नियमित समीक्षा करें और यह भी सुनिश्चित करें कि डेंगू रोग से बचाव के नियंत्रण की गतिविधियां अनिवार्य रूप से जनपद में गतिमान रहे। उन्होंने कहा कि विगत 3 वर्षों से राज्य में डेंगू रोग को नियंत्रण में रखा गया है व इस वर्ष भी आशा है कि डेंगू रोग का नियंत्रण आपकी प्राथमिकता रहेगा ।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर