गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बारात को बंधक बनाने की खबर से मचा हड़कंप,दो दिन दूल्हा ससुराल की हिरासत में

None 2024-05-03 10:46:32
बारात को बंधक बनाने की खबर से मचा हड़कंप,दो दिन दूल्हा ससुराल की हिरासत में

गांव गादला में आई बारात के बंधक बनाये जाने की सूचना से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की व वर --वधु पक्ष को थाने बुला लिया। देर शाम तक दोनो पक्षों के दर्जनों व्यक्ति थाने पर मौजूद थे। तथा आपसी समझौता कर मामले के पटाक्षेप किया गया।

मुज़फ्फरनगर, काज़ी अमजद,(Shah Times)। मुज़फ्फरनगर भोपा थाना क्षेत्र के गाँव गादला मे बुधवार को मुस्लिम समाज मे एक बारात जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र के गाँव कवाल से आई हुई थी।कि गुरुवार की दोपहर बारात को बंधक बना लेने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।इंटरनेट पर वर पक्ष द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल के स्थान पर कार की माँग करने की बात प्रसारित हो रही थी कि कुछ देर बाद दूल्हे से तीन तलाक कहलाने की भी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी की और दोनो पक्षों को थाने पर बुला लिया । देर शाम दोनो पक्षों के व्यक्ति थाने पर इकट्ठा हो गये थे।

तथा मामले में फैसले के प्रयास की बात बताई गयी।वधु पक्ष ने वर पक्ष पर अतिरिक्त दहेज माँगने के आरोप लगाये तो दूल्हे ने ज़बरदस्ती तलाक दिलवाने के आरोप लगाये।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गादला गाँव मे बारात के कुछ व्यक्तियों को घर पर बैठा लेने की सूचना प्राप्त हुई थी।मौके पर जाकर देखा कुछ व्यक्ति बैठे हुए थे और आपस मे बातचीत कर रहे थे। दोनो पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

https://youtu.be/u--Hje1DxvY?si=cuniR-728kWzJ0Yw

वहीं घटनाक्रम में वधु पक्ष का कहना है कि वर पक्ष द्वारा दो पहिया वाहन के स्थान पर चार पहिया वाहन की माँग की गई थी जो देना सम्भव नही था इसलिये तभी रिश्ते को समाप्त कर शादी के खर्च की बात की जा रही थी किसी को बंधक नही बनाया गया था केवल शादी में हुए खर्च की बात दूल्हे के परिजनों से की जा रही थी।वर पक्ष ने बताया कि निकाह के बाद एक व्यक्ति जिसे स्थानीय भाषा मे नाई कहा जाता है के द्वारा बधाई माँगी गयी थी।

व्यक्ति (नाई) ने दुल्हन के परिजनों से बधाई कम मिलने की शिकायत की।जिसपर वधु पक्ष ने बरी का पारम्परिक सामान कम लाने की शिकायत करते हुए विवाद खड़ा कर दिया। इसी विवाद में ज़बरदस्ती तलाक कहलाई गयी।वहीँ तलाक के बाद युवती की शादी भी बुधवार को ही कांधला में हो जाने की बात भी सामने आई है।गुरुवार रात 11 बजे तक चले प्रकरण में थाने पहुँचे दोनो पक्षों के बीच हुआ फैसला थाना पर दिया गया । वहीँ घटना की वोदियो इन्टरनेट पर वायरल हुई हैं।दूल्हा की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।जिसमें दूल्हा से तीन तलाक कहलाया जा रहा है। धार्मिक विधान की गम्भीरता का इस प्रकार मजाक बनाने से धर्मगुरुओं ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर