गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बीच नदी उत्तराखंड की बस फंसने से मचा हड़कंप

None 2023-09-16 22:17:36
बीच नदी उत्तराखंड की बस फंसने से मचा हड़कंप



कोटद्वार से हरिद्वार जा रहे थे सभी यात्री,पुलिस ने जेसीबी बुलाकर किया सफल रेस्क्यू

बिजनौर । कोटद्वार से हरिद्वार सवारी लेकर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस कोटावाली नदी के रपटे पर पानी की तेजधार में फंसने से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को रेस्क्यू कर बस से सुरक्षित बाहर निकाला।


बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्रा के नेशनल हाईवे-74 पर स्थित कोटावाली नदी के रपटे पर आए पानी की तेज धार में शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे उत्तराखंड रोडवेज की कोटद्वार डिपो की फंस गई। सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीब व क्रेन की मदद से बस में सवार सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। मंडावली क्षेत्र स्थित कोटावाली नदी के पुल का एक हिस्सा कई साल पहले तेज बहाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके चलते बड़े वाहन अब नदी के नीचे बने रपटे से होकर गुजर रहे हैं। जबकि हल्के वाहन रपटे के ऊपर से होकर गुजरते हैं। अक्सर जब पहाड़ों पर बारिश होती है तो नदी उफान पर आ जाती है। वाहनों के ड्राइवर को अंदाजा नहीं होता की नदी में कितना पानी चल रहा है, जिसके चलते कई बार बस व अन्य वाहन नदी में फंस जाते हैं। साथ ही इस बार हुई ज्यादा बारिश की वजह से रपटे में कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं ।

मंडावली थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह का कहना है की सभी 7 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इससे पहले कल शुक्रवार को नेपाल से हरिद्वार जा रही सवारियों से भरी भारत नेपाल मैत्री बस भी फंस गई थी जिसमे 53 यात्री सवार थे पुलिस ने सभी को रेस्क्यू कर निकाला था। इससे पहले 22 जुलाई को भी रूपेड़ीहा से यात्रियों से भरकर देहरादून जा रही बस इसी नदी के रपटे मे फंस गई थी। इस बस में 45 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर