गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गरीबी के मुद्दे पर करोड़पति उम्मीदवारों के बीच होगी जंग

None 2024-04-29 16:41:40
गरीबी के मुद्दे पर करोड़पति उम्मीदवारों के बीच होगी जंग

गरीबी,बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर एक दूसरे पर तीखे शब्द वाणों से प्रहार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसे दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन में करोड़पतियों को ही तरजीह दी है, तभी तो तीसरे चरण में इन दलों के शत प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।

लखनऊ , (Shah Times)लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दलों के करोड़पति उम्मीदवार गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर आम जनता का दिल जीतने के लिये भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं।


गरीबी,बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर एक दूसरे पर तीखे शब्द वाणों से प्रहार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसे दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन में करोड़पतियों को ही तरजीह दी है, तभी तो तीसरे चरण में इन दलों के शत प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।


उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने तीसरे चरण में 10 निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले सभी 100 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण किया जो आगरा, आवला, बदायूं, बरेली, एटा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, हाथरस मैनपुरी और संभल से चुनाव लड़ रहे है।


यूपी इलेक्शन वॉच एडीआर के मुख्य संयोजक संजय सिंह ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में 100 में से 46 यानी 46 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 10 में से 10 , समाजवादी पार्टी के नौ में से नौ और बसपा के नौ में से नौ प्रत्याशी करोडों के मालिक हैं जबकि पीस पार्टी के तीन में से एक, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी के दो में से एक और जन शक्ति एकता पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार करोड़पति हैं।


उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 6.94 करोड़ है जिसमें भाजपा के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति लगभग 11.74 करोड़, सपा के नौ उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 47.67 करोड़ है और बसपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 9.45 करोड़ है।


तीसरे चरण में बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीन सिंह एरन की संपत्ति लगभग 182 करोड़ है इसी तरह से सपा के अक्षय यादव की संपत्ति 136 करोड़ के आसपास है। मैनपुरी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं प्रत्याशी डिम्पल यादव की संपत्ति 42 करोड़ के आसपास हैं।


सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों की बात करे तो आगरा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हसनुराम अम्बेडकरी हैं जिनकी कुल समत्ति 12 हज़ार हैं। दूसरे नंबर पर एटा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कैलाश कुमार हैं जिनकी संपत्ति 19 हज़ार बताई गई हैं तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रवि कुमार हैं उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 21 हज़ार रूपए बताई हैं।


यूपी इलेक्शन वॉच के राज्य संयोजक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि तीसरे चरण में 225 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक मामलों में वांछित हैं। इनमें से 20 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए है।
अपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों का दलवार विवरण देखा जाये तो भाजपा 40, सपा के 56, बसपा के 44 फीसदी उम्मीदवारों ने अपने ऊपर अपराधिक मामले घोषित किए हैं।


आपराधिक मामलों में रामनाथ सिंह सिकरवार जो फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के उम्मीदवार है उनके ऊपर 17 आपराधिक मामले दर्ज है दूसरे नम्बर पर आपराधिक छवि के उम्मीदवार में चौधरी बशीर हैं जो फिरोजाबाद से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार है इनके ऊपर नौ आपराधिक मामले है वही तीसरे नंबर पर पवन कुमर हैं जो संभल से लोग पार्टी के उम्मीदवार है जिनके ऊपर तीन आपराधिक मामले पंजीकृत है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर