गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यूपी में अगले 4 दिन लगातार होगी बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

None 2024-08-20 08:59:38
यूपी में अगले 4 दिन लगातार होगी बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बारिश की वजह से उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। आज मध्य और पूर्वांचल के इलाके में बारिश के ज़्यादा आसार बने हुए हैं।

UP Weather Update: शाह टाइम्स। उत्तर प्रदेश में भारी उमस और गर्मी के बीच बारिश का सिलसिला भी जारी है। पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। भाई बहन के प्यार के प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन पर भी प्रदेश के 21 जिलों में बारिश देखने को मिली। आज सुबह से ही लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या समेत कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।आज मध्य और पूर्वांचल के इलाके में बारिश के ज़्यादा आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 20 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है। कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। 23 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

मंगलवार को यूपी के शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, बहराइच, सीतापुर, अमेठी, प्रतापगढ़, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आज़मगढ़, मऊ, चंदौली, गाजीपुर, वाराणसी, संत कबीर नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर, बस्ती समेत 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ़्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूँ, कासगंज, हरदोई, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलिया, देवरिया कुशीनगर और महाराजगंज में अनेक जगह बारिश के आसार बने है। जबकि गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, एटा समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में एक या दो जगह बारिश और उमस रहेगी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर