सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में शामिल होंगे ये सेलेब्रिटीज

None 2024-08-17 10:02:57
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में शामिल होंगे ये सेलेब्रिटीज

~Tanu

(शाह टाइम्स)। रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का दर्शकों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में शामिल होने वाले कई सेलेब्रिटीज के नाम चर्चा में हैं। शो के मेकर्स भी 'बिग बॉस' के इस नए सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'बिग बॉस 18' के संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर का नाम 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स में सामने आ रहा है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ईशा कोप्पिकर, जो हाल ही में अपने विवादित इंटरव्यू के कारण सुर्खियों में आई थीं, अब बिग बॉस 18 में शामिल होने की खबरों को लेकर फिर चर्चा में हैं। 'बिग बॉस खबरी' की मानें तो ईशा कोप्पिकर ने शो में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है और वह सलमान खान के इस आने वाले सीजन की पहली आधिकारिक कंटेस्टेंट बन गई हैं।

गौरतलब है कि ईशा कोप्पिकर ने सलमान खान और गोविंदा समेत कई प्रमुख अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हाल ही में कास्टिंग काउच के अपने अनुभवों का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि एक ए-लिस्ट अभिनेता ने उनसे अकेले मिलने के लिए कहा था, जिसे उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया था।

इसके अलावा, 'मैंने दिल तुझको दिया' में सोहेल खान के साथ नजर आईं अभिनेत्री समीरा रेड्डी के भी 'बिग बॉस 18' में शामिल होने की चर्चा है। समीरा रेड्डी, जो काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। समीरा ने 'नो एंट्री', 'रेस', और 'दे दना दन' जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है।

इसी के साथ, कशिश कपूर, शोएब इब्राहिम, दिग्विजय सिंह राठी, दीपिका आर्य, मिस्टर फैसु, अभिषेक मल्हान और अन्य कई सेलेब्रिटीज के नाम भी शो में संभावित प्रतिभागियों के रूप में सामने आ रहे हैं।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर