गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन फुड्स का सेवन करने से करना चाहिए परहेज, गल जाती है हड्डियां?

None 2025-05-23 16:36:40
इन फुड्स का सेवन करने से करना चाहिए परहेज, गल जाती है हड्डियां?
इन फुड्स का सेवन करने से करना चाहिए परहेज, गल जाती है हड्डियां? खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है इसलिए हमेंअपने खान-पान का बहपत ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें कि कुछ खाने की चीज ऐसी होती हैं जिनसे हमारी हड्डियां कमजोर होती हैं। जिस कारण हड्डियों में दर्द, चलने फिरने में दिक्कत आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आखिर किन फूड्स का सेवन करने से हड्डियां गल जाती है? अगर खानपान सही ना हो तो सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे बहुत से फूड्स हैं जो हड्डियों को जरूरत से ज्यादा प्रभावित करते हैं। हड्डियां अगर कमजोर होने लगती हैं तो चलने-फिरने में दिक्कत आती है और हड्डियों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। अक्सर लोग यह तो जानते हैं कि किन चीजों को खाने पर हड्डियां मजबूत होती हैं लेकिन उन फूड्स का ध्यान नहीं रखते जो हड्डियों को गलाने या खराब करने का काम करते हैं। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट बताती है कि किन चीजों को खाने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इन फूड्स से खासतौर से परहेज करना जरूरी है। हड्डियों को कमजोर बनाने वाले फूड्स कोल्ड ड्रिंक्स न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड बेवरेजेस में फॉस्फोरिक एसिड होता है और इनके सेवन से कैल्शियम और फॉस्फोरस का बैलेंस हड्ड्यिों में खराब हो सकता है। ऐसे में हाई फॉस्फोरस और लो कैल्शियम वाले फूड्स कैल्शियम को कम करने वाले साबित होते हैं। इसीलिए इन ड्रिंक्स को पीने से परहेज करना जरूरी है। कैफीनेटेड बेवरेजेस कैफीनेटेड ड्रिंक्स का अगर जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो इनसे कैल्शियम यूरिन के साथ शरीर से निकल जाएगा। इससे होगा यह कि शरीर में कैल्शियम की कमी होना शुरू हो जाएगी और बोन डेंसिटी कम होने लगेगी।लो बोन डेंसिटी से हड्डियों की दिक्कतें होने लगती हैं। हाई शुगर फूड्स हाई शुगर वाले फूड्स, हाई फ्रुक्टोस कॉर्न सिरप और माल्टडोटेक्स्टरिन के जरूरत से ज्यादा सेवन से शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंस और इंफ्लेमेशन बढ़ने लगते हैं जिससे बोन बिल्डिंग हार्मोंस प्रभावित होते हैं। इन चीजों के सेवन से मैग्नीशियम और कैल्शियम का एब्जॉर्प्शन कम होता है और हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है। किन चीजों का सेवन करने से मजबूत होती है हड्डियां? अंडे का सेवन करना अंडे के सेवन से शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन डी मिलता है जोकि हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। ऐसे में रोजाना अंडे खाए जा सकते हैं। दूध पीना हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए दूध पिया जा सकता है. दूध हड्डियों की बीमारियों को भी दूर रखता है। ओरेंज जूस पीना कैल्शियम और विटामिन डीपाने के लिए संतरे का जूस भी पिया जा सकता है। दही का सेवन करना दही में विटामिन डी और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। हड्डियों की सेहत अच्छी रहे इसीलिए दही को खानपान का हिस्सा बनाएं। सुखे मेवे, मछली, चिकन आदि। मछली, चिकन, सूखे मेवे और बीज भी हड्डियों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर