गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यह हरी पत्तियां हमारी सेहत के लिए नही है किसी चमत्कार से कम?

None 2025-11-18 18:06:31
यह हरी पत्तियां हमारी सेहत के लिए नही है किसी चमत्कार से कम?
यह हरी पत्तियां हमारी सेहत के लिए नही है किसी चमत्कार से कम? हमारी भारतीय रसोई में करी पत्ता, जिसे मीठी नीम या कढ़ी पत्ता भी कहते हैं, भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पकवानों में लाजवाब स्वाद घोलने के साथ-साथ, हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। दिखने में यह छोटा सा पत्ता हमारे कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद कर सकता है। करी पता को आमतौर पर कई तरह की डिशेज में तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। करी पत्ते का वैज्ञानिक नाम मुराया कोएनिजी है। इसे करी पत्ता, कड़ी पत्ता और मीठी नीम जैसे नामों से भी जाना जाता है। अंग्रेजी में इसे करी लीफ भी कहते है। इसे ड्राई और फ्रेश दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, B, C, और खनिज जैसे आयरन, कैल्शियम, और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो एक प्राकृतिक औषधि के समान काम करता है। खासकर मानसून के मौसम में, जब स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां बढ़ जाती हैं, रोज सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह न केवल डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। आइए इस लेख में हम करी पत्ते के पानी के असाधारण लाभों और उसके पीछे के विज्ञान के बारे में विस्तार से जानते हैं। करी पत्ते का पानी पीने के फायदे। शुगर लेवल कंट्रोल करना करी पत्ते में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद कार्बाजोल अल्कलॉइड्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ग्लूकोज के अवशोषण को कम करते हैं। रोज सुबह 8-10 ताजे करी पत्तों को पानी में उबालकर या रातभर भिगोकर उस पानी को पीने से डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है। यह इंसुलिन के लेवल को संतुलित करता है और डायबिटीज से संबंधित को कम करता है। बालों के लिए फायदेमंद करी पत्ते में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और बालों के झड़ने को रोक सकते हैं। इसे पानी चाय की तरह पी सकते हैं। या इसके पेस्ट को बालों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायक करी पत्ते में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन कर सकते हैं। कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी करी पत्ते का पानी बनाने के लिए सबसे पहले आप 9-10 करी पत्ता को साफ पानी में धो लें। फिर एक पैन में एक गिलास पानी डालें और करी पत्ते डालकर अच्छे से खौला लें। जब पानी आधा रह जाए को इसे छान लें। आप चाहे तो इसमें शहद मिला सकते हैं। अगर आप इसे ऐसे ही पीना चाहते हैं तो चाय की तरह पी सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर