गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है यह हरी पत्तियां?

None 2025-03-30 17:14:32
गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है यह हरी पत्तियां?
गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है यह हरी पत्तियां? गर्मी जब अपने चरम पर होती है तब एसी, कूलर और पंखे की हवा भी हमें सुकून नहीं दे पाती। ऐसे में हमें कुछ ऐसी चीज की आवश्यकता होती है जो हमारे शरीर को अंदर से ठंडा रखें। जी हां ऐसी ही एक हरी पत्तियों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। जिसका गर्मी के मौसम में सेवन करने से हमें बहुत से फायदे मिलते हैं, चलिए जानते हैं कौन सी है वह हरी पत्तियां। गर्मी के मौसम में जब एसी की हवा भी सुकून न दे तो चाहिए होता है कुछ ऐसा जो भीतर से आपको करे ठंडा ठंडा कूल कूल। राहत भरे इस अहसास के लिए आप चाहें तो कोल्ड ड्रिंक पी लीजिए या आइसक्रीम पर आइसक्रीम खा लीजिए। लेकिन वो राहत नहीं मिलती जिसकी आपको दरकार होती है। ऐसा सुकून महसूस करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस थोड़े से पुदीना के पत्ते ले लीजिए। दिखने में बहुत छोटे और हरे-हरे ये पत्ते गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं। इतना ही नहीं ये कई बीमारियों से आपको दूर रखने में भी असरदार हैं। पुदीने की पत्तियों के फायदे पाचन तंत्र मजबूत होना पुदीने के पत्तों में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। ये कब्ज, गैस, एसिडिटी और इनडाइजेशन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। स्किन और बालों के लिए फायदेमंद पुदीना में विटामिन सी पाया जाता है, जो बाल और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से स्किन इंफेक्शन भी कम होते है। बलगम साफ होना पुदीना के पत्ते बलगम को साफ करने में भी कारगर होते हैं। सीने में होने वाली जकड़न इन पत्तों को चबाने से कम होती है। जिन्हें अस्थमा होता है, उनके लिए भी ये पत्ते काफी फायदेमंद माने जाते हैं। गर्मी से राहत मिलना गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुदीना के पत्ते बेहद लाभकारी होते हैं। ये शरीर में ठंडक बनाए रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होना इन हरे पत्तों में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ए और दूसरे न्यूट्रिशन हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। कैसे करें पुदीने का सेवन पुदीना शरबत पुदीने का शरबत गर्मी में ताजगी देने वाला होता है। इसे बनाने के लिए पुदीने की पत्तियां, नींबू, चीनी, काला नमक और ठंडा पानी मिलाकर ब्लेंड करें। इसे छानकर बर्फ डालें और पीने के लिए सर्व करें। पुदीना चाय
हल्की गुनगुनी पुदीना चाय डाइजेशन को बेहतर बनाती है। पानी में पुदीने की पत्तियां उबालें, नींबू और शहद मिलाएं और गर्म गर्म या ठंडा करके पिएं।
पुदीना रायता दही में पुदीना, भुना जीरा, काला नमक और खीरा मिलाकर ठंडा रायता बनाएं। यह खाने के साथ ठंडक हासिल करने का अच्छा तरीका है। पुदीना आइस क्यूब्स पुदीने की पत्तियों को पानी में डालकर आइस ट्रे में जमा लें। इन बर्फ के टुकड़ों को शरबत, जूस या सादे पानी में डालकर पिएं। पुदीना चटनी टमाटर, धनिया, हरी मिर्च, नींबू और पुदीना मिलाकर टेस्टी चटनी बनाएं. इसे पराठे, चाट या स्नैक्स के साथ खाएं। पुदीना डिटॉक्स वॉटर पानी में पुदीना, नींबू और खीरा डालकर कुछ घंटे के लिए रखें। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और हाइड्रेट रखता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर