शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन लोगों को नही करना चाहिए प्याज का सेवन करना, आइए जानते हैं?

None 2025-06-09 17:37:53
इन लोगों को नही करना चाहिए प्याज का सेवन करना, आइए जानते हैं?
इन लोगों को नही करना चाहिए प्याज का सेवन करना, आइए जानते हैं? गर्मी हो या सर्दी प्याज का सेवन हर मौसम में किया जाता है। अगर खाने की बात करें तो खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ सलाद में भी प्याज खाया जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। हमारी सेहत के साथ-साथ प्याज हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। और प्याज और भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों के लिए प्याज का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।जी हां। बिल्कुल सही सुना आपने, दरअसल यह तो आपने सुना ही होगा कि हर फायदेमंद चीज सभी के लिए अच्छी नहीं होती। ऐसा ही प्याज भी है। तो चलिए जानते हैं आखिर किन लोगों को प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए? गर्मियां हो या फिर सर्दियां प्याज का सेवन हर मौसम में किया जाता है। सब्जी बनाना हो या फिर कोई करी, या फिर सलाद और कोई स्नैक हर चीज में प्याज का इस्तेमाल भरपूर मात्रा में किया जाता है। खासतौर से बात करें गर्मियों की तो इस मौसम में लोग लू से बचने के लिए लोग प्याज का सेवन खूब करते हैं। डॉक्टर्स भी गर्मियों के मौसम में प्याज खाने की सलाह देते हैं। इस बात में कोई शक नही है कि इसका सेवन पाचन को बेहतर बनाने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतने सारे स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होने के बावजूद भी इसका सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। तो आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के नुकसान? किन लोगों को नहीं करना चाहिए प्याज का सेवन? मुंह से बदबू आना कच्चा प्याज खाने से मुंह से तीखी गंध आती है, इस महक को माउथफ्रेशनर से भी छिपाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ऑफिस में या फिर लोगों से मिलने के दौरान इसका सेवन करने से लोग बचते हैं। पेट की समस्या होने पर प्याज में फ्रुक्टन नाम का एक कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जिसकी वजह से पेट में भारीपन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गैस, पेट फूलना और अपच की समस्या भी हो सकती है। खासकर जिन लोगों के इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या होती है उनको भी नुकसान पहुंच सकता है। एसिड रिफ्लक्स कि समस्या होना कच्चा प्याज एसिडिक होती है। इसलिए कआ बार कच्ची प्याज का सेवन करने से हार्टबर्न और एसिड रिफलक्स की समस्या हो सकती है। ब्लड शुगर लेवल कम होने पर कच्चे प्याज का सेवन कई बार ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। इसलिए इसका सेवन शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जो लोग शुगर की दवाओं का सेवन कर रहे हैं उनके लिए इसका ज्यादा सेवन शुगर को खतरनाक तरीके से गिरा सकता है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर