शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दांतों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं किचन में मौजूद यह मसाले?

None 2025-10-29 18:40:27
दांतों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं किचन में मौजूद यह मसाले?
दांतों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं हैं किचन में मौजूद यह मसाले? हमारे खराब खानपान की वजह से आजकल दांतों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। इन दिक्कतों से बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी बेहद परेशान है। खासकर दांतों की समस्याएं छोटे बच्चों में ज्यादा देखने को मिल रही है। इसका सीधा सा कारण है उल्टा-सीधा खानपान। कभी-कभी इन समस्याओं के चलते हमें बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते इससे छुटकारा पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं। दांतों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हमें जरूरत होगी कुछ किचन के मसालों की। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन से है हमारे किचन के वह मसाले जिससे हम अपनी इन दातों की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं? वर्तमान समय में बच्चे से लेकर बड़े तक आज कैविटी की समस्या से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि दांतों में छोटे काले गड्ढे होते हैं जिन्हें दांतों के कीड़े कहा जाता है। सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं। कैविटीज के कई कारण हो सकते हैं। दांतों का साफ ना होना, मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन, या हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या। अगर लंबे समय तक टूथ कैविटी की समस्या रहती है तो दांत खराब होने लगते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। कच्चे लहसुन को चबाएं किचन में मौजूद लहसुन एक ऐसा हर्ब है जिसे कई तरह की डिशेज में तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं। दांतों के कीड़ों को दूर करने के लिए आप लहसुन को कच्चा खा चबा सकते हैं या इसके तेल को रूई की मदद से कीड़े वाली जगह पर लगा सकते हैं। लौंग का इस्तेमाल करें लौंग के सेवन और इसके तेल से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांत दर्द कम करने और कीड़ों से राहत दिलाने में मददगार हैं। आप लौंग को चूसकर भी खा सकते हैं या इसके तेल को कीड़े वाली जगह पर कॉटन की मदद से लगा सकते हैं। हींग के पानी से कुल्ला करें एक गिलास पानी में आधा चम्मच हींग पाउडर डालकर 5 मिनट तक उबालें। फिर इस पानी को ठंडा करने के बाद इससे कुल्ला करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया और दांत के कीड़े से राहत मिल सकती है। क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफ्लैटुलेंट गुण पाए जाते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर