शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

यह टेस्टी ड्राइफ्रूट्स कुछ लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक?

None 2025-11-11 19:02:05
यह टेस्टी ड्राइफ्रूट्स कुछ लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक?
यह टेस्टी ड्राइफ्रूट्स कुछ लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक? ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं यह किसी को भी बताने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए सुखे मेवे भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसी के चलते आज हम आपको मखाना के बारे में बताने वाले हैं। वैसे तो मखाना भी हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने वाले हैं जिनके लिए मखाना फायदेमंद की जगह नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं आखिर किन लोगों को नहीं करना चाहिए मखाने का सेवन। आइए जानते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं और जब मखाने की बात आती है तो इसके स्वाद और गुणों के लिए इसे जाना जाता है। इसे व्रत के दिनों में भी खाया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। मखाने में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को घटाने में मददगार है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगों के लिए मखाने का सेवन फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए इसका सेवन। किन लोगों को नही करना चाहिए मखाने का सेवन? मोटापा बढ़ने पर मखाने को वजन घटाने के लिए जाना जाता है लेकिन घी में रोस्ट किए गए मखाने का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें। जो लोग मोटापे कि समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें मखाने को नजरंदाज करना चाहिए। मखाने से एलर्जी होने पर कुछ लोगों को मखाना से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर चकत्ते या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर आपको ऐसी कुछ भी समस्याएं नजर आ रही हैं तो आप इसके सेवन से बचें। पाचन समस्या होने पर मखाना में फाइबर होता है, जो कुछ लोगों के लिए पाचन समस्याएं पैदा कर सकता है। अधिक मात्रा में मखाना का सेवन करने से बचें। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर मखाना में अक्सर नमक मिलाया जाता है, जिसका अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आप इसका सेवन करने से बचें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर