गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आपको स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों से राहत दिला सकता है यह एक घरेलू उपाय?

None 2025-03-17 23:06:45
आपको स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों से राहत दिला सकता है यह एक घरेलू उपाय?
  आपको स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों से राहत दिला सकता है यह एक घरेलू उपाय? आज के समय में हर कोई फिट एंड फाइन रहना पसंद करता है। जिसके लिए वह बहुत से उपाय आजमाते हैं। कोई अपना खान-पान सही करता है तो कोई योगासन करता है। लेकिन आज हम आपको एक बहुत ही सरल और घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिसका आप रेगुलर इस्तेमाल करने से अपने जीवन को बीमारियों से मुक्त कर सकते हैं आईए जानते हैं क्या है वह उपाय?   आज के समय में हर कोई हेल्दी और फिट रहना पसंद करता है। अगर आप भी अपने आपको चुस्त और दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आप लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसा हर्ब है जिसे कई तरह की डिशेज में तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लहसुन का सिर्फ इतना ही काम नहीं है। इसे सेहत के लिए भी बेहद गुणकारी माना जाता है, क्योंकि लहसुन में एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल, एंटिफ़ंगल, एंटीपैरासिटिक गुण होते हैं। इतना ही नहीं इसमें विटामिन बी6, विटामिन सी, फाइबर, और मैंगनीज़ भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं। लेकिन क्या आप लहसुन को खाने का सही तरीका जानते हैं। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते है।   अपनी डाइट में लहसुन को कैसे शामिल करें? लहसुन को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। सब्जी में पेस्ट बनाकर डालने से लेकर तड़का लगाने तक। इसके अलावा आप इसे आप घी में रोस्ट करके भी खा सकते हैं। घी में रोस्ट की हुई लहसुन को सेहत के लिए कमाल माना जाता है। इसके लिए आपको एक पैन में थोड़ा सा घी एड करना है उसके बाद इसमें लहसुन की 2 कली को अच्छे से हल्की आंच पर गोल्डन होने तक रोस्ट कर लेना है। आप इसे सुबह खाली पेट खा सकते हैं। घी में लहसुन भूनकर खाने से मिलने वाले फायदे? इम्यूनिटी मज़बूत होना अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप लहसुन को घी में रोस्ट करके खा सकते हैं। इसमें मौजूद गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार हैं। सर्दी-जुकाम से राहत मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम बात है। अगर आप भी मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो घी में रोस्ट की हुई लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इससे सर्दी-जुकाम की समस्या को भी कम करने में मदद मिल सकती है!   जोड़ों के दर्द में आराम मिलना जिन लोगों के पैर या घुटने में दर्द की समस्या रहती है, वो लोग घी में रोस्ट की लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। पाचन संबंधी दिक्कते न होना आज के समय में पाचन संबंधी समस्या एक आम समस्या में से एक है। कुछ भी उल्टा सीधा खा लेने के चलते ये समस्या परेशान करने लगती है। अगर आप भी पाचन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप रोजाना एक घी में रोस्ट की लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर