शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नही है यह कुछ बीज।

None 2025-09-04 18:32:14
सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नही है यह कुछ बीज।
सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नही है यह कुछ बीज। आजतक आपने सिर्फ फ्रूटस और ड्राईफ्रूटस को ही अपनी डाइट में शामिल करते हुए  देखा होगा मगर कुछ बीज भी ऐसे होते है जो हमारी सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नही है। ड्राई फ्रूट्स ही नहीं बल्कि कुछ बीज भी ऐसे होते हैं जिनको रात भर भिगोकर सुबह सेवन करने से हमारे शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। जी हां आज ऐसे ही कुछ बीजों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं जिनका भिगोकर सेवन करने से हमारी बहुत से बीमारियां दूर हो जाती है और यह हमारी हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं। अगर इन बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो ये शरीर को जबरदस्त एनर्जी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह बीज? हम अक्सर सेहतमंद रहने के लिए बादाम, काजू, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। ये जरूर फायदेमंद होते हैं, लेकिन एक ऐसी चीज है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं और वो है बीज, खासकर चिया बीज अलसी, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज जैसे बीज जो पोषण में मेवों से भी कई गुना आगे हैं। अगर इन बीजों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाया जाए तो ये शरीर को जबरदस्त एनर्जी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये बीज और क्यों ये हर मेवे से बेहतर साबित होते हैं। इन बीजों को भिगोकरअपनी डाइट में करें शामिल (चिया बीज) वज़न कम करने में सहायक चिया बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। जब इन्हें रातभर पानी में भिगोया जाता है तो ये जेल जैसी संरचना बना लेते हैं जो पाचन में मदद करता है। सुबह खाली पेट इनका सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन घटाने में भी सहायता मिलती है। अलसी के बीज (पाचन के लिए फायदेमंद) अलसी में लिगनेन नामक तत्व पाया जाता है, जो महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही इसमें ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। भीगी हुई अलसी कब्ज, सूजन और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होती है। सूरजमुखी के बीज (बालों और स्किन के लिए) सूरजमुखी के बीज विटामिन ई और सेलेनियम से भरपूर होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। भीगे हुए सूरजमुखी बीज त्वचा को निखारते हैं और बालों की मजबूती भी बढ़ाते हैं। कद्दू के बीज (नींद और ब्रेन के लिए बेहतर) कद्दू के बीज जिंक, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन स्रोत हैं। ये ब्रेन को तेज करने, नींद को बेहतर बनाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में कारगर हैं। अगर आप मानसिक थकान, तनाव या अनिद्रा से परेशान हैं तो कद्दू के भिगोए हुए बीज आपके लिए बेहद लाभकारी हैं। कैसे करें इन बीजों का सेवन इन बीजों का सेवन करने के लिए सबसे पहले रात में 1-2 चम्मच बीज किसी एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इन बीजों को चबा-चबाकर खाएं या पानी सहित पी जाएं। चाहें तो इन्हें स्मूदी, दही या ओट्स में भी मिला सकते हैं। ध्यान रखने योग्य बातें ड्राई फ्रूट्स जितने फायदेमंद हैं, उतने ही बल्कि कई मामलों में ज्यादा लाभकारी होते हैं ये साधारण से बीज। रोज सुबह खाली पेट भिगोए हुए बीजों का सेवन करने से न केवल पाचन, दिल और त्वचा की सेहत सुधरती है, बल्कि ये वजन घटाने, शुगर कंट्रोल और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बेहद मददगार हैं।एक बार आप काजू-बादाम से पहले इन बीजों को जरूर ट्राई करें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर