शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सर्दी-खांसी को ठीक करने के लिए यह फूल नही है किसी चमत्कार से कम?

None 2025-12-04 16:49:10
सर्दी-खांसी को ठीक करने के लिए यह फूल नही है किसी चमत्कार से कम?
सर्दी-खांसी को ठीक करने के लिए यह फूल नही है किसी चमत्कार से कम? भारत को अगर जड़ी बूटियां वाला देश कहा जाए तो यह कहना कुछ गलत नहीं होगा। क्योंकि भारत में अनेकों प्रकार की जड़ी बूटियां पाई जाती है जो हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।कई जड़ी बूटियां तो ऐसी होती हैं जिनका असर अंग्रेजी दवाइयां से भी ज्यादा होता है। आयुर्वेद में भी जड़ी बूटियां को बेहद खास महत्व दिया गया है। ऐसे ही एक फूल के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करने से आप सर्दी, खांसी और गले में खराश आदि समस्याओं से राहत पा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन सा है वह फूल? सर्दियों में बच्चों से से लेकर बड़े बुजुर्गो को खांसी, गले की खराश और बुखार की शिकायत देखने को मिलती है। प्रकृति ने फल-फूल के रूप में कई ऐसी औषधियां दी है, जो स्वास्थ्य के लिए उत्तम होती हैं। ऐसी ही एक औषधि का नाम बनफशा का फूल है। बैंगनी-नीले रंग के छोटे-छोटे बनफशा के फूल न सिर्फ देखने में सुंदर और खुशबूदार होते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में इसे प्रकृति का अनमोल उपहार कहा जाता है। यह सर्दी-खांसी समेत कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हैं। कैसे बनाएं बनफशा के फूल की चाय। बनफशा की चाय (हर्बल टी) बनाकर पी सकते हैं, जिसका स्वाद बढ़िया होता है और पीने से एनर्जी आती है और दिन भर की थकान को उतारने में मददगार है। बनफशा के फूल को अच्छी तरह से साफ करें और उन्हें एक कप में रखें। एक पैन में पानी उबालें। उबलते पानी में बनफशा के फूल डालें और कुछ मिनट के लिए ढककर रखें। चाय को एक कप में छान लें। अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय मीठी हो, तो इसमें शहद या चीनी मिलाएं। आप चाय नींबू मिला सकते हैं। बनफशा के फूल की चाय तैयार है। इसे छानकर गरमा गरम पिएं। सर्दी-जकाम से राहत मिलना बनफशा के फूलों के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। यह गले की खराश और सूखी खांसी में तुरंत आराम देता है। बलगम (कफ) को पतला करके बाहर निकालने में मदद कर सकता है। बुखार से राहत। बनफशा फूल से हल्के बुखार और सिरदर्द में भी राहत मिल सकती है। गले की सूजन से राहत। बनफशा के फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसके कारण गले की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। एंटी-माइक्रोबियल होने से वायरस-बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर है। स्ट्रेस न होना अनिद्रा, तनाव, चिड़चिड़ेपन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी बनफशा के फूल बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. स्किन के लिए फायदेमंद त्वचा के छोटे-मोटे घाव और जलन में बनफशा के फूल लगाने से राहत मिल सकती है।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर