शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

किडनी की पथरी को बाहर निकलने में मदद करती है इस हरे पेड़ की पत्तियां?

None 2025-06-22 18:33:20
किडनी की पथरी को बाहर निकलने में मदद करती है इस हरे पेड़ की पत्तियां?
किडनी की पथरी को बाहर निकलने में मदद करती है इस हरे पेड़ की पत्तियां? आज के समय में किडनी में पथरी होना आम बात हो गई है। बच्चों में भी पथरी की समस्या देखने को मिल जाती है ऐसे में हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी पत्तियों का सेवन करने से आप किडनी की पथरी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं तुलसी के पौधे की। आइए जानते हैं किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने में तुलसी का सेवन कैसे करना और ये कैसे फायदेमंद है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करना तुलसी को भारतीय धर्म में एक अलग ही स्थान दिया जाता है। हिंदुओं के घर में इसकी पूजा की जाती है और इसका इस्तेमाल पूजन सामग्री या किसी पूजा-पाठ में भी किया जाता है। लेकिन इन सबके साथ ही तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो तुलसी में कई तरह के विटामिन्स, सोडियम, आयरन, कैल्शियम जैसे कई ऐसे लाभदायी तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहद लाभदायी होते हैं। इसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का सेवन किडनी में पथरी की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने में तुलसी का सेवन कैसे करना और ये कैसे फायदेमंद है। पथरी होने पर मिलने वाले संकेत किडनी में स्टोन होना आज के समय में बेहद कॉमन मानी जा सकती है। इसके होने की कई वजहें हो सकती है जिसमें से एक है आपका खान-पान। किडनी में स्टोन होने पर दर्द अचानक से बढ़ता है और ये असहनीय होता है। किडनी की पथरी के लक्षणों में पीठ के निचले हिस्से, पेट या मूत्र पथ में तेज दर्द होता है। वहीं कुछ लोगों को उल्टी या जी मिचलाना, बार-बार पेशाब आना, ठंड लगना या ज्यादा पसीना आने जैसी समस्या भी हो सकती है। समय से करें पथरी का इलाज पथरी का इलाज अगर समय रहते नहीं किया गया तो इसका आकार बढ़ सकता है। इसलिए इसका समय रहते इलाज कराना बेहद जरूरी है। पथरी को दूर करने के लिए दवाईयों का सेवन करने के साथ ही सर्जरी भी एक ऑप्शन होता है। लेकिन घरेलू नुस्खों की मदद से भी किडनी को पथरी को घोलकर पेशाब के रास्ते से बाहर निकाल सकते हैं। तुलसी का इस्तेमाल भी किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने में मदद करता है।आइए जानते हैं कैसे? तुलसी की चाय का करें सेवन अगर आपको किडनी में स्टोन की समस्या है तो आप तुलसी की चाय का सेवन कर सकते हैं। तुलसी की चाय में एसिटिक एसिड पाया जाता है, जो कि एक ऐसा घटक है जो पथरी का कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं ये तत्व किडनी में छोटी पथरी, यानि आपके स्टोन का साइज अगर बहुत ज्यादा नहीं है तो ये इसको गलाकर बाहर निकालने में मदद कर सकता है। तुलसी के एंटी-लिथियासिस गुण पथरी के आकार को तोड़ने और सिकुड़ने के साथ-साथ उनके गठन को रोकने में भी मदद करते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर