(Shah Times)घूमना हर किसी को पसंद होता है। गर्मी हो या सर्दी सब लोग घूमने की चाह रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां गर्मी और सर्दी दिनों मौसम में आप बहुत इंजॉय कर सकते हैं। आखिर यह जगह लोगों को इतनी पसंद क्यों है आज हम आपको बताने वाले हैं?
भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक उत्तराखंड अपने एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन के लिए पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। उत्तराखंड खूबसूरत पहाड़ों और हरी-भरी वादियों, स्नो फॉल और तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है। वैसे तो पूरा उत्तराखंड ही बहुत खूबसूरत है लेकिन यहां की सबसे ज्यादा जो फेमस जगह है वो है मसूरी। जहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। इस जगह पर आप ठंडी और गर्मी दोनों सब्जियों ही मौसम में दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं। आखिर यह जगह लोगों को इतनी पसंद क्यों है, इसी के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
मसूरी
देहरादून से महज 40 किलो मीटर की दूरी पर स्थित मसूरी शहर से आप हिमालय की चोटियों के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। यही नहीं शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर केंप्टी फॉल्स पर हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं। यहां पर भट्ठा फॉल्स भी है जिसमें आप परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं।
मॉल रोड
आप मसूरी में मॉल रोड भी घूम सकते हैं। इसके अलावा आप लाल टिब्बा भी जा सकते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और शांत है। इस हिल स्टेशन पर देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
घूमने का समय
आप यहां पर मार्च से जून तक जा सकते हैं। आप इन महीनों के दौरान प्राकृतिक सुंदरता और अद्भुत सूर्यास्त और सूर्योदय का भी आनंद ले सकते हैं।
बरसात में घूमने का सही समय
वैसे तो इस मौसम में भूस्ख्लन की आशंका बहुत ज्यादा रहती है। लेकिन अगर आपको धुंध भरे और शांत हिल स्टेशन पसंद हैं, तो आपके लिए मसूरी जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से लेकर सितम्बर तक है।
सर्दियों में घूमने का समय
मसूरी में सर्दियां बहुत मजेदार होती हैं। यहां की जमीन चमकदार बर्फ से ढकी होती है। जिससे मसूरी की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। इसलिए अक्टूबर से फरवरी तक का महीना सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।