शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

नसों में जमें कोलेस्ट्रोल को बाहर निकालने में मददगार होती है यह चटनी।

None 2025-04-23 19:31:57
नसों में जमें कोलेस्ट्रोल को बाहर निकालने में मददगार होती है यह चटनी।
नसों में जमें कोलेस्ट्रोल को बाहर निकालने में मददगार होती है यह चटनी। हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर को फिट रखने की जरूरत होती है। इसके लिए हमें अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ता है। शरीर को सही तरह से काम करने कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है। कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर कई स्वास्थय संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चटनी के बारे में बताने वाले है जो आपकी नसों में जमें गंदे कॉलेस्ट्रोल को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते है कौन सी वह हरी चटनी। शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है। कॉलेस्ट्रोल फैटी पदार्थ होता है। जरूरत से ज्यादा कॉलेस्ट्रोल बनने लगता है तो यह रक्त धमनियों में चिपकना शुरू हो जाता है। इससे रक्त का संचार सही तरह से नहीं हो पाता है और कॉलेस्ट्रोल ब्लड फ्लो में रुकावट बनता है। ऐसे में कॉलेस्ट्रोल के कारण शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द रहने लगता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना भी बढ़ने लगती है। ऐसे में हाई कॉलेस्ट्रोल को कम करने की कोशिश की जाती है। हम अपने लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव करके और खानपान में सुधार करके भी कॉलेस्ट्रोल को कम करने की कोशिश की जा सकती है। यहां भी एक ऐसी ही हरी चटनी के बारे में आपको बताने वाले है जो कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को कम करती है। इस चटनी को बनाने की रेसिपी इंस्टाग्राम पर न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने शेयर की है। इस चटनी को बनाना बेहद आसान है और इससे बैड कॉलेस्ट्रोल कम होने लगता है। आइए जानते है कौन सी वह चटनी। कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल करनी वाली चटनी चटनी बनाने की सामग्री धनिया - 50 ग्राम  पुदीना - 20 ग्राम  हरी चटनी - जरूरत के अनुसार  लहसुन - 20 ग्राम  अलसी का तेल - 15 ग्राम  नमक - स्वादानुसार  नींबू का रस - 10ml  पानी - जरूरत के अनुसार  चटनी बनाने की विधि चटनी बनाने के लिए सभी चीजों को एकसाथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें। बस तैयार है आपकी चटनी। इस हरी चटनी को खाने के फायदे हाई कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल करना यह चटनी हरी पत्तियों के चलते क्लोरोफिल से भरपूर होती है और पाचन को अच्छा रखती है। इसे खाने पर शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है जिससे हाई कॉलेस्ट्रोल कम होने में भी असर दिखने लगता है। ब्लड प्रेशर कम होना लहसुन होने के चलते यह हाई कॉलेस्ट्रोल के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक होती है। कब्ज से राहत इस चटनी में मौजूद इसबगोल कब्ज को कम करता है। इससे बाईल एसिड्स बाइंड होते हैं जिससे पाचन के साथ ही कॉलेस्ट्रोल भी कम होने लगता है। ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने में भी इसके फायदे नजर आते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करना अलसी का तेल ओमेगा-3 से भरपूर होता है। इससे कॉलेस्ट्रोल और ट्राइग्लाइसेराइड्स कम होते हैं और ब्लड शुगर लेवल्स को स्टेबलाइज होने में मदद मिलती है।   
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर