गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गर्मियों में बहुत फायदेमंद होती है यह खास ड्रिंक, आइए जानते है।

None 2025-04-20 17:21:48
गर्मियों में बहुत फायदेमंद होती है यह खास ड्रिंक, आइए जानते है।
गर्मियों में बहुत फायदेमंद होती है यह खास ड्रिंक, आइए जानते है। गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिएहम लोग बहुत से ठंडी चीजों का सेवन करते हैंजिनमें से हम कुछ फलों को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन आज हम आपकोएक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताने वाले हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होने वाली है, खासकर उनके लिए जो अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं और जिम करते हैं। जिम करने वालों के लिए यह ड्रिंक बहुत फायदेमंद होगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह खास ड्रिंक।  गर्मियों के मौसम में ठंडाई न सिर्फ ताजगी देती है बल्कि शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करती है। और अगर आप जिम जाते हैं, तो प्रोटीन से भरपूर ठंडाई आपके लिए एक बेहतरीन प्री और पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक साबित हो सकती है। यह न केवल मसल्स रिकवरी में मदद करती है, बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी रखती है। अगर आप भी ऐसी ही ड्रिंक की तलाश में थे, तो यहां आपकी तलाश पूरी हो सकती है। आइए जानें इसे बनाने का आसन तरीका।

इस खास ड्रिंक को बनाने के लिए सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच काजू
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
  • 1 बड़ा चम्मच तरबूज के बीज
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच खसखस
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 2 बड़े चम्मच शहद या गुड़
  • 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स

ठंडाई बेस

इस ठंडाई को बनाने के लिए आप 2 कप दूध (आप चाहें तो बादाम या सोया मिल्क इस्तेमाल कर सकते हैं) एक बड़ा चम्मच वे प्रोटीन पाउडर (अगर वर्कआउट के बाद पी रहे हैं) 5-6 गुलाब की पंखुड़ियां (स्वाद और ठंडक के लिए) 4-5 केसर की पंखुड़ियां। ठंडाई बनाने का तरीका पोषक तत्वों से भरपूर इस खास ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले सभी ड्राई फ्रूट्स, सौंफ, इलायची, खसखस, काली मिर्च और तरबूज के बीज को मिक्सर में डालकर महीन पाउडर बना लें। आप इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। उसके बाद एक बर्तन में दूध उबालें और उसमें ठंडाई मसाला मिलाएं। फिर इसे 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें। इसके बाद, शहद या गुड़ मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। अगर इसे पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक बना रहे हैं, तो वे प्रोटीन पाउडर भी मिला लें। जो आपके और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होने वाला है। अब इस ड्रिंक को ग्लास में डालें और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां व केसर सजाएं। लो हो गई आपकी पोषक तत्वों से भरपूर ठंडाई तैयार। इसे ठंडा करके पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। वर्कआउट के लिए है फायदेमंद? प्रोटीन और हेल्दी फैट्स-  दरअसल इस ड्रिंक में ड्राई फ्रूट्स और वे प्रोटीन पाउडर से मसल्स रिकवरी होती है। हाइड्रेशन-  यह ठंडाई आपको गर्मियों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने में मदद करता है। ऊर्जा बढ़ाने में सहायक-  गुड़ या शहद का नैचुरल शुगर आपको वर्कआउट के लिए तुरंत एनर्जी देता है।  
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर