शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बरसात के मौसम को और भी सुहाना बना देगा ये स्पेशल पकोड़ा

None 2024-08-13 15:08:42
बरसात के मौसम को और भी सुहाना बना देगा ये स्पेशल पकोड़ा

आप अगर चाहे तो इन पकोड़े में अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियां मिला सकते हैं या फिर अपनी पसंद के हिसाब से मसाले डाल सकते हैं। पकोड़े को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उसमें बेसन भी मिला सकते हैं। आप इन पकोड़े को मेहमानों के लिए भी बना कर तैयार कर सकते हैं।

~Neelam Saini

(शाह टाइम्स)।  बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों का कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। वहीं अगर बरसात के मौसम में अगर कुछ चटपटा खाने का मिल जाए तो इस सुहाने मौसम का मज़ा दुगना हो जाता है। अगर आप भी शाम के वक्त स्नेक्स में कुछ चटपटा और अच्छा बनाकर खाना चाहते हैं, तो इस खास रेसिपी को कम समय में घर पर तैयार कर सकते हैं।

चने की दाल के पकोड़े

चना दाल पकोड़े खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं उस खास डिश के बारे में?

बरसात के मौसम में अगर शाम के वक्त चने दाल के पकोड़े खाने को मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है। अगर आप भी चने दाल पकोड़े बनाना चाहते हैं, तो हमारी यह खास खबर आपके लिए।

चने दाल के पकोड़े बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे 1 कप चना दाल भीगा हुआ, 1/2 कप प्याज बारीक कटा हुआ, 2 हरी मिर्च, 1/4 कप हरा धनिया, 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हींग, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार और तेल। इन सभी सामग्री का इस्तेमाल कर आप आसानी से चना दाल पकौड़ा बना सकते हैं।

पकोड़े बनाने का तरीका

चने की दाल के पकोडे बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई दाल को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा ना हो, इसके बाद आप दाल के पेस्ट में बारीक कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार कर ले।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब इसमें पेस्ट से छोटी-छोटी बोल बनाकर तेल में डाल दें, फिर इन पकोड़े को अच्छी तरह तल लें। जब पकोड़ा सुनहरा होने लगे, तो इसे एक प्लेट में निकालकर दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

पसंदीदा सब्जियां मिलाए

आप अगर चाहे तो इन पकोड़े में अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियां मिला सकते हैं या फिर अपनी पसंद के हिसाब से मसाले डाल सकते हैं। पकोड़े को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उसमें बेसन भी मिला सकते हैं। आप इन पकोड़े को मेहमानों के लिए भी बना कर तैयार कर सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर