शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

चमत्कारी औषधि से कम नहीं है हमारी सेहत के लिए इस मसाले का पानी?

None 2025-09-15 18:35:44
चमत्कारी औषधि से कम नहीं है हमारी सेहत के लिए इस मसाले का पानी?
चमत्कारी औषधि से कम नहीं है हमारी सेहत के लिए इस मसाले का पानी? भारतीय किचन में लौंग का उपयोग चाय बनाने से लेकर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। चाय से लेकर बिरयानी और मीठे पकवानों में भी सुगंध और स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में भी लौंग का उपयोग कई औषधियों के रूप में किया जाता है। यह प्राकृतिक औषधि कई तरह की समस्याओं को खत्म कर देता है। किचन में मौजूद लौंग एक ऐसा मसाला है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है। लौंग को आप डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन C, विटामिन K, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, यूजेनॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. जिन लोगों को दांत दर्द और कैविटी की समस्या है उनके लिए इसके तेल का इस्तेमाल काफी गुणकारी माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप 2-3 लौंग को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो शरीर पर क्या असर दिखेगा आईए जानते हैं। लौंग का पानी पीने से होने वाले फायदे किचन में मौजूद लौंग एक ऐसा मसाला है जिसे न सिर्फ खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है। लौंग को आप डाइट में कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन C, विटामिन K, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, यूजेनॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों को दांत दर्द और कैविटी की समस्या है उनके लिए इसके तेल का इस्तेमाल काफी गुणकारी माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आप 2-3 लौंग को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें तो शरीर पर क्या असर दिखेगा, आईए जानते हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल करना डायबिटीज के पेशेंट के लिए लौंग का पानी बहुत ही फायदेमंद है। नियमित रूप से सुबह उठकर खाली पेट लौंग का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही यह बॉडी में इंसुलिन के प्रोडक्शन को तेज कर देता है। सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने से शरीर में होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी राहत मिलती है। इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होना लौंग का पानी इम्युनिटी पावर को स्ट्रॉन्ग बनाता है। रोज सुबह खाली पेट लौंग का पानी पीने से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे इंफेक्शन से फैलने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही लौंग के पानी को पीने से शरीर से विटामिन और मिनरल्स की कमी दूर होती है और शरीर को कई अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। लिवर के लिए फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि लिवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लौंग का पानी पीने से लिवर में जमा हुई गंदगी साफ होती है, जिससे आपका लिवर बेहतर ढंग से काम करता है। अच्छी नींद आना अच्छी नींद और शरीर के आराम से तनाव अपने आप कम होने लगता है। लौंग का पानी आपके दिमाग को शांत करता है और दिनभर की थकान को दूर करने में मदद करता है, जिससे आप सुबह फ्रेश महसूस करते हैं। वज़न घटाने में सहायक मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है। अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट लौंग के पानी का सेवन कर सकते हैं। बॉडी पेन से राहत मिलना लौंग एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ऐसे में इसका पानी पीने से शरीर में सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है। जिन लोगों को ये समस्या है वो इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर