गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

देश और विदेश के फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशंस में शामिल है भारत का यह राज्य?

None 2025-06-26 18:25:48
देश और विदेश के फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशंस में शामिल है भारत का यह राज्य?
देश और विदेशियों के फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशंस में शामिल है भारत का यह राज्य? भारत अपने पहनावे और खानपान के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि यह है अपनी सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। ऐतिहासिक इमारतें, ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, नदियां आदि यह सब भारत की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। तो चलिए यदि आप भी इन छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में बताने वाले हैं जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है चलिए जानते हैं आखिर कौन सी है वह भारत की जगह। भारत विविधता का देश है। यहां ऊंचे पहाड़ हैं तो समुद्र के किनारे भी, यहां एतिहासिक इमारते हैं तो घने जंगलो के बीच बसे शहर भी। ऐसे में जब कहीं घूमने का प्लान बनाया जाता है तो भारतीयों के पास अपने ही देश में घूमने के अनेक ऑप्शंस होते हैं। जम्मू से लेकर कन्याकुमारी और राजस्थान से मेघालय तक एक से बढ़कर ट्रेवल डेस्टिनेशंस हैं जहां का प्लान बनाया जा सकता है। सेलेब्स भी इन डेस्टिनेशंस पर जाना बेहद पसंद करते हैं। यहां हम बात कर रहें हैं गोवा कि। ऐसे करें गोवा ट्रिप प्लान गोआ एक दोस्त की तरह है, यह चिल है, फन है और जिस तरह दोस्त के साथ अच्छा समय बिताया जाता है वैसे ही गोआ में अच्छा समय बिताने की पूरी गारंटी होती है। अगर आप भी अल्टीमेट गेटअवे चाहते हैं तो अपने दोस्तों के साथ गोआ की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर दोस्तों के साथ 3 से 4 दिनों की गोआ ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो खर्च प्रति व्यक्ति 15 से 20 हजार तक आ सकता है। इसमें आपका होटल, पार्टी, खाना-पीना और घूमना सब कवर हो जाएगा। गोवा में घूमने वाली जगह गोआ में अगुआड़ा किला, दूधसागर फॉल, मोरजिम बीच, क्रूज, अंजुना बीच, पालोलेम बीच, चर्च, नाइट क्लब, मंदिर, बटरफ्लाई बीच, आइलैंड, फ्ली मार्केट, झरने और वाइल्डलाइफ का मजा लिया जा सकता है। यहां आप वॉटर स्पॉर्ट्स का आनंद उठा सकते हैं। रात को पार्टी करने निकल सकते हैं और दिन में गोआ की एतिहासिक इमारतों और घूमने की जगहों की सैर कर सकते हैं। गोवा जाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो। गोआ की ट्रिप पर निकल रहे हैं तो मनी सेविंग टिप्स आपके बेहद काम आएंगे। अगर आप ऑफ सीजन में जाएंगे तो आपकी ट्रिप थोड़ी सस्ते में हो सकती है। वहीं, पीक सीजन पर सबकुछ महंगा पड़ता है। लोकल कैफे पर खाना खाएं लोकल कैफे, ढाबे या रेस्टॉरेंट्स आपको सस्ते पड़ेंगे बजाय महंगे और पॉपुलर रेस्टॉरेंट्स के। लोकल जगहों पर आप लोकल फूड का आनंद ले पाएंगे और यहां आपको ओथेंटिक टेस्ट भी मिलेगा। बाइक रेंट पर लें। गोआ घूमने के लिए आप टैक्सी के बजाय बाइक या स्कूटी रेंट कर सकते हैं। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सेफर करना आपको सस्ता पड़ेगा। पैकेज डील की कोशिश करें पैकेज्ड डील लेने की कोशिश की जा सकती है। कई लोग अकेले होकर ज्यादा खर्च कर लेते हैं जबकि किसी ट्रेवल कंपनी वगैरह से जाने पर खर्च कम आता है। ग्रुप का हिस्सा बनें ग्रूप एक्टिविटीज में हिस्सा लें और हो सके तो अपने दोस्तों के ग्रूप के साथ खाने पर,शॉपिंग पर या होटल्स पर अच्छी डील्स वगैरह लेने की कोशिश करें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर