गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

अब की बार मिली-जुली सरकार, मोदी लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

None 2024-06-10 00:19:54
अब की बार मिली-जुली सरकार, मोदी लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री

मोदी के साथ 71 मंत्रियों को राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार व 36 राज्यमंत्री

(Written By Nasir Rana)
नई दिल्ली,(Shah Times)। रविवार को शाम 7:15 नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी के साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन 71 मंत्रियों में से 30 से कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। इनमें 27 ओबीसी से हैं, जबकि 10 एससी वर्ग से आते हैं।
इसके साथ-साथ मोदी कैबिनेट में 18 वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। दो पूर्व सीएम को भी मोदी सरकार में शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ एनडीए सहयोगी दलों के कई सीनियर नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। इसके बाद राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली। राजनाथ सिंह मंत्रिमंडल में मंत्री के लिए शपथ ली है। अमित शाह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति ने भाजपा नेता नितिन गडकरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। पिछली सरकार में विदेश मंत्री रहे एस जयंशकर ने एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। गोयल पिछली सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे । ओडिशा से भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। प्रधान इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री थे। एचडी कुमारस्वामी ने मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। जेडीयू नेता ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। सर्बानंद सोनेवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। सोनेवाल असम की डिब्रुगढ़ सीट से लोकसभा पहुंचे हैं। डा. वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। आंध्र प्रदेश से राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। नायडू को टीडीपी कोटे से मंत्री बनाया गया है। भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। जुएल उरांव ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। उरांव कई बार के सांसद हैं। उरांव कई बार के सांसद हैं और राजनीति का अच्छा खासा अनुभव भी है। ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
कैबिनेट मंत्री
_राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, ललन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डा. वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल उरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शोखावत

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ग्रहण की है। राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। अर्जुन राम मेघवाल ने भी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है। प्रतापराव जाधव ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली है।

राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, वी. सोमन्ना, डा. चंद्रशेखर पेम्मासानी, शोभा करांदलाजे राज्यमंत्री ने शपथ ली है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर