गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इस बार गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड, मार्च में ही शुरू हो गया कहर, इन पांच राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

None 2025-03-17 14:38:59
इस बार गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड, मार्च में ही शुरू हो गया कहर, इन पांच राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी

गर्मी: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। हाल ही में राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) और आसपास के इलाकों में हल्की सी मध्यम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया।

नई दिल्ली (शाह टाइम्स) मार्च का अभी आधा महीना ही बीता है, लेकिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस मौसम में सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है।

हीट वेव का अलर्ट जारी

इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। जिसमें झारखंड (Jharkhand), कर्नाटक (Karnataka), पश्चिम बंगाल (West Bengal), ओडिशा (Odisa) और महाराष्ट्र (Maharastra) शामिल हैं। तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है, कई जगहों पर 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

तापमान में होता रहेगा बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले साल मार्च के अंतिम सप्ताह में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। इस साल दिसंबर से फरवरी के बीच सर्दी के मौसम में बारिश में 96 फीसदी की कमी आई है और शीतलहर भी कम रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 17 मार्च से उत्तर पश्चिमी हवा चलने के कारण तापमान में बदलाव होता रहेगा।

https://shahtimesnews.com/25-crore-yagyapanditas-did-not-give-dakshina-2100-pandit-ruckus-on-the-roads/

अधिक सिंचाई की होगी जरूरत
तापमान अधिक रहने से गेहूं के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में गेहूं के खेतों में सिंचाई की जरूरत पड़ेगी। हवा चलने से फसलों के गिरने की संभावना बढ़ जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्र सोहांव के अध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि अधिक तापमान के कारण गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। हालांकि सरसों, मटर, मसूर, चना की कटाई शुरू हो गई है। परवल, करेला, लौकी, नेनुआ, खीरा, खरबूजा की खेती करने वाले किसान तापमान को लेकर चिंतित हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर