गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

जो जवान और किसान की फिक्र न करें वह राष्ट्रवादी नहीं : अखिलेश यादव 

None 2024-02-22 19:45:34
जो जवान और किसान की फिक्र न करें वह राष्ट्रवादी नहीं : अखिलेश यादव 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला

 मुजफ्फरनगर ,(नदीम सिद्दीकी) । सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकारों पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कहा जो सरकार किसान और जवान की परेशानी को नहीं समझ सकती वह राष्ट्रवादी नहीं हो सकती। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके यहां सब का स्वागत है।

 

जयंत चौधरी के इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए के साथ मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं दो सीटों के ऑफर पर चले गए। जबकि 7 सीटों का ऑफर उन्होंने स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी छोटे दलों को उनके दो-दो मंत्री बनाने का ऑफर कर रही है।

 एक निजी शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे अखिलेश यादव ने सियासत से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि जो सरकार पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा भी सही तरीके से नहीं करा सकती। वह क्या कर पाएगी? उन्होंने कहा भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ है। यदि 50 लाख में से 1 लाख अभ्यर्थियों ने सही जवाब दे दिए। तो बाकी अभ्यर्थियों के साथ कितना बड़ा धोखा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

https://youtu.be/CHRfQeA49QI?si=lct7F4nQXjBf_Cxq

 पूर्व सीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह से उनका पारिवारिक रिश्ता रहा है। उनके पिता ने भी उन्हें ऐसी ही सीख दी थी। इसलिए ही उन्होंने जयंत को साथ लेकर चुनाव लड़ा और जीरो से उनके आठ विधायक बनवा दिए। आगे भी उनकी ऐसी ही इच्छा थी। वह चाहते थे कि सदन में नल ही नल नजर आए। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी ओर से रालोद को गठबंधन में 7 सीट ऑफर की गई थी। मुजफ्फरनगर से सपा प्रत्याशी बनाए गए हरेंद्र मलिक के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने हरेंद्र मलिक से कह दिया था कि आप पहले रालोद मुखिया से बात कर लो। उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसी नौबत नहीं आ पाई।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर